लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा सरकार एक्शन मो में आ गई है। पिछली बार की तरह बाढ़ के हालत दोबारा पैदा न हों। इसके लिए हर संवेदनशील जगहों की जांच करने के लिए राज्य के सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव व संबंधित विभाग के अधिकारी मैदान में उतर गए हैं।
हालत दोबारा रिपीट नहीं होने देंगे
कुरुक्षेत्र के कस्बा शाहाबाद के गांव हेमा माजरा एवं दामली का सिंचाई मंत्री हरियाणा सरकार डॉ. अभय सिंह यादव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी सहित चंडीगढ़ से आए अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सिंचाई मंत्री ने कहा कि पिछली बार बाढ़ के प्रकोप के कारण जो काफी नुकसान हुआ उस नुकसान को देखते हुए सरकार सजग है। आने वाले समय में वो हालत दोबारा रिपीट नहीं होने देंगे।
पिछले नुकसान को देखते हुए सरकार सजग
सिंचाई मंत्री हरियाणा सरकार डॉ.अभय सिंह यादव ने कहा कि पिछली बार बाढ़ के प्रकोप के कारण काफी नुकसान हुआ था। सिंचाई मंत्री ने कहा कि उस नुकसान को देखते हुए सरकार सजग है। आने वाले समय में वो हालत दोबारा रिपीट न हों। सिंचाई मंत्री ने कहा कि तकनीकी रूप से देखा जा रहा है और जिन स्थानों पर नुकसान हुआ था उसे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज शाहाबाद में चौथी जगह उन्होंने विजिट किया है। सभी जगहों को दुरुस्त करने के लिए मशीनें लगी हुई हैं, काम चल रहा है।
सारे सिस्टम को किया जा रहा है दुरुस्त
पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पिछली बार शाहाबाद में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था। लगातार हरियाणा के अधिकारियों, मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री के सम्पर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने हाई पावर कमेटी की बैठक बुलाकर अधिकारियों एवं मंत्री को विजिट करने के लिए धरातल पर भेजा। सारी टीम इस समय लगी हुई है और इस बार शाहाबाद में कोई परेशानी नहीं आएगी। सभी को बढ़िया तरिके से दरुस्त किया जायेगा। जब तक कोई बड़ी आपदा न आये तब तक इलाके को कोई नुकसान नहीं होगा। सारे सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। नई जगह बांध के प्रोसेस को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
related
जिला परिषद की बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल बोले-विकास कार्यों में पारदर्शिता और टीमवर्क जरूरी, दिए अहम सुझाव
हरियाणा विस बजट पर मंत्री पंवार और ढांडा की प्रतिक्रिया, जानें पानीपत के लिए बजट में क्या है खास ?
HERC अध्यक्ष ने पानीपत में की जनसुनवाई, बोले- उपभोक्ताओं के सुझाव आयोग के निर्णय में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
Latest stories
हरियाणा के 'इस गांव' की पंचायत ने समाज हित में लिए अहम फैसले, भात नोतने से लेकर मृत्यु भोज तक कई प्रस्ताव पास
बादशाह तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की, तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे
डिवाइडर से टकरा कर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, 50 से ज्यादा यात्री थे सवार, वीडियो कॉल पर था ड्राइवर