सचिन तेंदुलकर ने हरियाणा की बेटी ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट योग्यता और हिम्मत को देखते हुए उनके पक्ष में आवाज उठाई है। सचिन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि ''विनेश सिल्वर डिजर्व करती हैं।''
उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलंपिक में ओवरवेट होने के बाद विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया। अब मामला खेल पंचाट (CAS) में जारी है। विनेश फोगाट ने सिल्वर मेडल पर दावेदारी ठोकी है। वहीं इस मसले पर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से विनेश के पक्ष में आवाज उठाई है।
कोर्ट ने ओलंपिक समाप्त होने तक टाल दी सुनवाई
गौरतलब है कि मामले में विनेश की तरह एडवोकेट हरीश साल्वे रख रहे हैं। हरीश साल्वे भारत के काफी मान-जाने वकील है। इन्होंने कुल भूषण जाधव के मामले में भी भारत का पक्ष रखा था। हालांकि भारतीय पहलवान की सुनवाई कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) कोर्ट में जारी है। फिलहाल, कोर्ट ने सुनवाई ओलंपिक समाप्त होने तक टाल दी है।
मेडल नहीं मिलना लॉजिक और खेल भावना के खिलाफ
सचिन ने लिखा- ‘हर खेल के अपने-अपने नियम होते हैं, जिन्हें अलग-अलग कॉन्टेक्स्ट में देखा जाता है। समय-समय पर नियमों में बदलाव जरूरी है। विनेश ने निष्पक्ष तरीके से फाइनल में जगह बनाई। उनका डिसक्वालिफिकेशन फाइनल से ठीक पहले हुआ और इसलिए उन्हें सिल्वर मिलना चाहिए। उन्हें मेडल नहीं मिलना लॉजिक और खेल भावना के खिलाफ है।''
उम्मीद है कि विनेश को वह सम्मान मिलेगा, जिसकी ”वे हकदार हैं’
सचिन ने लिखा ''कोई खिलाड़ी ड्रग्स लेकर परफॉर्म करता है, तो यह नियमों के खिलाफ है। इस केस में डिसक्वालिफिकेशन समझ में आता है, लेकिन विनेश निष्पक्ष तरीके से टॉप-2 में पहुंची हैं। उन्हें सिल्वर तो मिलना ही चाहिए। हम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि विनेश को वह सम्मान मिलेगा, जिसकी वे हकदार हैं।’
related
हरियाणा की 'जलपरी' का वर्ल्ड रिकॉर्ड: काम्या भारद्वाज ने तोड़ा सालों पुराना विश्व रिकॉर्ड
हरियाणा की पहचान केवल खेती तक सीमित नहीं,यह प्रदेश देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने के लिए भी जाना जाता : कृष्ण लाल पंवार
पानीपत के गांव मच्छरौली की 'बहू' ने 14वीं सीनियर नेशनल महिला-पुरुष पैरा सीटिंग वालीबॉल चैंपियनशिप-2026 में जीता स्वर्ण पदक
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?