कैथल पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला कैथल से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति केवल चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर सकता है कांग्रेस एक अनुशासन मानने वाला परिवार है। केंद्रीय चुनाव समिति में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ही अंतिम फैसला करेंगे कि वे मेरे अनुग्रह को स्वीकार करेंगे या नहीं और जो भी वह फैसला करेंगे वह मुझे मान्य होगा।
रिश्वत देकर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ
भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि 10 वर्षों से भाजपा ने भाई भतीजा वाद भयमुक्त भ्रष्टाचार, हर वर्ग चाहे युवा हो व्यापारी हो किसान या दलित हो उनके ऊपर अत्याचार हुआ है। जिस प्रकार इस पोर्टल की सरकार ने आम आदमी की जिंदगी दूभर कर दी है।
चाहे परिवार पहचान पत्र हो या प्रॉपर्टी आईडी हो, पेंशन का मामला हो किसान की खेती का पोर्टल हो इनमें 10 सालों में घोटाले पर घोटाले हुए हैं। और आम आदमी अपना थैला उठाकर कार्यालय के चक्कर लगाता रहा और करोड़ों की रिश्वत देकर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विनेश फोगाट किसी सम्मान की मोहताज नहीं
विनेश फोगाट पर बोलते हुए सुरजेवाला ने कहा कि विनेश फोगाट किसी सम्मान की मोहताज नहीं है। उन्हें हरियाणा और देश की मोहब्बत चाहिए। हमारा समर्थन और स्नेह चाहिए। उन्होंने रिटायरमेंट के फैसले पर पुनर्विचार करने का बलाली गांव में उन्होंने संकेत दिया है। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनसे और उनके परिवार से बात करूंगा।
क्योंकि भाजपा प्रायोजित गुंडो ने उनके साथ ज्यादती की कुश्ती संघ के अंदर और कुश्ती संघ के बाहर। इससे वह हताश व निराश ना हो। जिसके साथ पूरे देश की दुआ और प्यार हो वह लड़की कभी मार नहीं खा सकती। विनेश फोगाट दोबारा उठे और कुश्ती के मेट पर अपना जौहर और अपनी ताकत साबित करें। और उसके साथ-सा देश का तिरंगा उनका स्वप्न है उसे ऊपर करें।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश