सिरसा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने रतिया विधानसभा सीट पर विधान चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी है। सुनीता दुग्गल ने पार्टी हाईकमान से टिकट की मांग की। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि रतिया विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने 2014 में चुनाव लड़ा था और मात्र 425 वोटो से हार गई थी। उसके बाद उन्होंने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा जब 3 लाख 20 हजार वोटो से जीत गई थी।
बड़े मार्जिन से रतिया सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालेगी
दुग्गल ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान ने उन्हें रतिया विधानसभा सीट से टिकट दिया तो वह बड़े मार्जिन से रतिया सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालेगी। अगर टिकट नहीं दिया तो पार्टी की सच्ची सिपाही बनकर पार्टी के लिए कार्य करेगी। दुग्गल को अगर टिकट मिलती है तो पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा उनका विरोध किए जाने के सवाल के जवाब में सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगा उसी के सभी को साथ चलना चाहिए।
रतिया क्षेत्र की हर समस्या से भली भांति परिचित
दुग्गल ने कहा कि पार्टी हाई कमाने अगर उन्हें टिकट दिया तो वह चुनाव लड़ेंगी, अगर नहीं तो नहीं लड़ेंगे और पार्टी की सच्ची सिपाही बनकर काम करेगी। दुग्गल ने कहा कि अगर पार्टी हाई कमाने उन्हें टिकट देकर भेजा तो वह रतिया विधानसभा सीट जीतकर रतिया सेक्टर की हर आवाज को विधानसभा में उठाएंगे क्योंकि वह रतिया क्षेत्र की हर समस्या से भली भांति परिचित हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?