गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने दिवाली की पूर्व संध्या गन्नौर के कुम्हार मोहल्ले में मिट्टी के दीयों की खरीददारी की, साथ ही उन्होंने दुकानदारों से कुशलक्षेम पूछा और विधायक ने दीये बेच रहे सभी दुकानदार के स्टॉल पर बारी-बारी से खड़े होकर मिट्टी दीये और बर्तन भी बेचे।
विधायक देवेंद्र को मिट्टी के दीये और मिट्टी के बर्तन बेचते देखा स्टॉल पर लोगों का हुजूम पड़ा। दुकारदारों के साथ विधायक की मौजूदगी के कारण महज कुछ देर में ही 4-5 हजार रुपए के मिट्टी दीपक व अन्य बर्तन बिक गए। ये सब देख दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। इस मौके पर देवेंद्र ने अपनी संस्कृति और परम्परा बचाए रखने का भी संदेश दिया।
प्राकृतिक उत्पादों को खरीदने की अपील
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि अगर हम लोग मिट्टी के दीये उपयोग करेंगे तो हमारे घर तो जगमग होंगे ही साथ-साथ मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के घरों में भी खुशियों की रोशनी जगमगाएगी। मिट्टी के दीये से न केवल मेहनतकश लोगों के घरों में खुशियां आती है, बल्कि पर्यावरण को काफी फायदा पहुंचता है। इससे स्थानीय कलाकारों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की भी मंशा यही है कि स्थानीय कलाकारों और उनकी कला को आगे बढ़ाए। लोग मिट्टी से बने, प्राकृतिक उत्पादों को खरीदेंगे तो स्थानीय और स्वदेशी चीजों का बढ़ावा मिलेगा।
गरीबों की मदद के लिए उनके हाथों सामान खरीदना चाहिए
कादियान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वोकल फॉर लोकल के मंत्र से दीपावली की खुशियों को दोगुना करने के लिए दीपोत्सव पर स्थानीय कुंभकारों द्वारा हमारी मिट्टी से बनाए गए दीप जलाकर अपने घरों को रोशन करने के साथ ही स्थानीय कुम्हारों के जीवन को भी रोशन करें।
कुम्हारों का यही रोजगार है और ऐसे में हमें चाइनीज़ या अन्य विदेशी सामान खरीदने से बचना चाहिए। गरीबों की मदद के लिए उनके हाथों सामान खरीदना चाहिए। वैसे भी परम्परा अनुसार घी के दीये जलाकर ही दिवाली पर्व मनाया जाता रहा है, लेकिन धीरे-धीरे प्राकृतिक उत्पादों जगह इलेक्ट्रॉनिक चीजों ने ले ली
कुछ ही देर में हुई अच्छी बिक्री
विधायक कादियान ने बताया कि इस मौके पर महज कुछ ही देर में दुकानदार कुलदीप के 1300 रुपए, महेंद्र के 800 रुपए, राजकुमार के 600 रुपए, अंगूरी के 1600 रुपए, मंजू के 900 रुपए, रामकुमार के 850 रुपए व कुलदीप कुमार के 950 रुपए के मिट्टी दीपक व अन्य बर्तन की बिक्री हुई है। इस अवसर पर नपा वाइस चेयरमैन दिनेश अदलखा, अंकित मल्होत्रा, अमित बत्रा, तरुण चुघ, प्रवेश मदान, देशबंधु मुखीजा, सुरेंद्र, प्रेम ठेकेदार, रिंकू प्रजापत, यशपाल कादियान आदि मौजूद रहे।
related
Latest stories
हरियाणा की बेटी दिव्या ने दिल्ली के 'भारत मंडपम' में गाड़े सफलता के झंडे: यूथ पार्लियामेंट में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
सदन में 'भालू' पर छिड़ी बहस : सीएम ने कांग्रेस विधायक को कहा ‘भालू, तो भड़के हुड्डा, गरमाया माहौल!
अवैध रूप से रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत