हरियाणा सरकार जनता हित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है, जिसको लेकर सीएम नायब सैनी द्वारा एक के बाद एक वादे पूरे किए जा रहे हैं। अब प्रदेश के सभी जिलों में मासिक बैठकों को लेकिर ग्रीवेंस कमेटियां बना दी गई हैं। कार्यवाहक चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की तरफ इसे लेकर आदेश जारी किया गया है।
प्रदेश के सभी जिलों में हर महीने ग्रीवेंस बैठक की जाएंगी। बैठकों में लोगों सभी समस्याओं को सुना जाएगा। सरकार द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को जिलों सहित जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आदेशों के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को गुरुग्राम जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनिल विज सिरसा और कैथल में करेंगे जनसुनवाई
वहीं परिवहन मंत्री अनिल विज को सिरसा और कैथल में जनसुनवाई करेंगे। कृष्ण लाल पंवार रोहतक और हिसार में समस्याएं सुनेंगे। इसके अतिरिक्त राव नरबीर नूंह और फरीदाबाद, राजेश नागर कुरुक्षेत्र, महीपाल ढांडा भिवानी और जींद, विपुल गोयल रेवाड़ी और पंचकूला, श्रुति चौधरी फतेहाबाद, अरविंद शर्मा महेंद्रगढ़, श्याम सिंह राणा झज्जर और चरखी दादरी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव पलवल, रणबीर गंगवा अंबाला और करनाल और गौरव गौतम सोनीपत में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
सरकार द्वारा एक के बाद एक बड़े निर्णय
उल्लेखनीय है कि जब से प्रदेश की नई सरकार का गठन हुआ है तब से नायब सरकार द्वारा एक के बाद एक बड़े निर्णय लेकर जनता काे सुविधा पहुंचाई जा रही है। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में किडनी मरीजों की फ्री डायलिसिस की जा रही है, जिससे एक बहुत बड़े आम वर्ग को भारी राहत पहुंची है।
इतना ही नहीं पहली कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने एससी आरक्षण में वर्गीकरण का फैसला लागू किया गया। अभी SC के लिए 15 प्रतिशत और एसटी के लिए 7.5 प्रतिशत आरक्षण है। इस 22.5 प्रतिशत के आरक्षण में ही राज्य एससी व एसटी के उन कमजोर वर्गों का कोटा तय कर सकेंगे, जिनका प्रतिनिधित्व कम है। वहीं सभी निकायों में समाधान शिविर भी लगाए हुए हैं।
related
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान