हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि पप्पू फेल हो गया है, इंडी गठबंधन की गाड़ी पटरी से उतर गई है और वो इंजन बदलने की बात कर रहे है।विज आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इंडिया गठबंधन में फुट पड़ने और राहुल गांधी की जगह अब ममता बनर्जी को नेता चुनने की बात करने पर कैबिने मंत्री अनिल ने चुटकी लेते हुए कहा कि हम तो पहले ही कहते है पप्पू फेल हो गया, उनको भी पता लग गया है कि अब राहुल गांधी से उनकी गाड़ी चलने वाली नहीं है, कोई भी आ जाए लेकिन उनकी गाड़ी किसी से नहीं चलेगी। अब बार-बार यह इंजन बदलकर देखना चाहते हैं, लेकिन उनकी पटरी ही खराब है।
आम आदमी पार्टी को पंजाब में एमएसपी देनी चाहिए
किसान नेता दल्लेवाल इन दिनों भूख हड़ताल पर है जिसे लेकर पंधेर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उनकी कोई चिंता नहीं है जिस पर जवाब देते हुए मंत्री विज ने कहा की नरेंद्र मोदी जी को पूरी चिंता है उनकी प्रेरणा से ही हरियाणा सारी फसलों की एमएसपी दे रहा है। उनसे प्रेरणा लेते हुए आम आदमी पार्टी को पंजाब में एमएसपी देनी चाहिए, हिमाचल में कांग्रेस को एमएसपी देनी चाहिए तभी पता चलेगा कि सभी एमएसपी देना चाहते है।
जो आदमी काम करेगा वह रोटी भी खाएगा
हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के बयान कि ढाबों पर बस रोकना उनकी मजबूरी है पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह उनकी जायज मांग है कि जो आदमी काम करेगा वह रोटी भी खाएगा। उन्होंने बताया कि रोडवेज विभाग की पहली बैठक में ही उन्होंने अधिकारियों को खाने की व्यवस्था को लेकर योजना बनाने के लिए कहा है जिससे हर बस स्टैंड पर खाने की व्यवस्था हो। उन्होंने रेलवे के आईआरसीटीसी के सिस्टम का अध्ययन करने को कहा है ताकि रेलवे की तर्ज पर खाना उपलब्ध कराया जा सके।
बचा ही क्या था जो भंग किया
वहीं, दुष्यंत चौटाला द्वारा अपनी पार्टी के संगठन को भंग करने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि बचा ही क्या था जो भंग किया, अब वो क्या करते है यह उनका ही मामला है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक