हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हमारे प्रदेश के कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक और जैविक खेती के जरिए हम और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं औऱ हरियाणा को कृषि, फल और सब्जी उत्पादन में सिरमौर बनाते हुए निर्यात के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। राणा ने बुधवार को सिरसा जिला के गांव मल्लेकां, खारी सुरेरां, अबूबशहर व फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना का दौरा किया और प्रगतिशील किसानों से बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसान हित में अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं, जिनका सीधा लाभ हरियाणा के किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 अधिसूचित फसलों को एमएसपी पर खरीद करने का निर्णय लिया है, जोकि देशभर में सर्वाधिक है। इससे प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित के लिए वचनबद्ध है और किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान करेगी। सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं लागू की हैं। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने की पहल से किसानों को बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान अपने परिश्रम से नई मिसाल कायम करता है।
इस दौरान एमआईडीएस के तहत 3 किसानों को ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र भी वितरित किए गए। कृषि मंत्री ने गांव मल्लेकां में प्रगतिशील किसान जसजीत सिंह संधु के फार्म पर गुजरात, मध्यप्रदेश व हरियाणा के प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की और किसानों को बेहतर कृषि सुविधाएं देने को लेकर विस्तार से चर्चा की। तत्पश्चात कृषि मंत्री ने खारी सुरेरां में किसान उत्पादक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की तथा गांव अबूबशहर में किन्नू वैक्सीन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर किन्नू की छंटाई, ग्रेडिंग, कोल्ड रूम एवं स्टेजिंग ईकाई, प्री कुलिंग इकाई, कोल्ड स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट व अन्य सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी किसान है, इसलिए किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
related
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा
संवादहीनता से उपजे आंदोलन: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों बताया Gen-Z को सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी?
₹4,200 करोड़ का एक्सप्रेसवे पंखों से सुखाया गया! अखिलेश यादव बोले- 'यह भाजपाई तरक्की की नई हवा है'
Latest stories
‘चंद्रावल’ की याद से ‘फुलन’ तक...सूट की जेब पर लगा एक छोटा-सा 'ब्रोच' और उससे जुड़ी अभिनेता आकाश दहिया की एक 'बड़ी कहानी'
गुरुग्राम में अस्पताल पर सियासत, बिना नाम लिए राव नरबीर पर आरती राव का तंज, बोलीं- ‘कुछ लोगों को मेरा चाय पीना अच्छा नहीं लगता’
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा