loader
The Haryana Story | कृषि मंत्री ने किसानों को प्राकृतिक पद्धतियां अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया

कृषि मंत्री ने किसानों को प्राकृतिक पद्धतियां अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध

प्रतीकात्मक तस्वीर

राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी इसी तरह विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर जिला के गांव सांगीपुर, सढूरा, गांव पूर्णगढ़, बुबका, रतनगढ़ माजरा,भगवानगढ़, फतेहगढ़ तथा ठसका  का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। 

हरियाणा को प्रगति के मामले में और आगे ले जाएंगे

राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को प्रगति के मामले में और आगे ले जाएंगे। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। वर्तमान सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के समान विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी इसी नीति पर चल कर विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। 

लोगों की समस्याएं भी सुनी और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया

उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य रह गए है या अधूरे पड़े हैं उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही हैं तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

प्राकृतिक पद्धतियां अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया

अपने दौरे के दौरान उन्होंने किसानों को प्राकृतिक पद्धतियां अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। मंत्री राणा ने कहा कि जो भी विकास परियोजनाएं लंबित या अधूरी हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सके। कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारी जनसमर्थन के साथ लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×