रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने देश व प्रदेश वासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में देश दिनों-दिन तरक्की कर रहा है और पूरा राष्ट्र भारत की तरफ देख रहा है।
वहीं प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़े फैसले लिए हैं। इन 100 दिनों में मुख्यमंत्री ने हर वर्ग का ध्यान रखा है युवाओं को रोजगार दिया है तो वहीं महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। किसानों को सौगात दी है। इसलिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जादू प्रदेश में चल रहा है और वह लोगों के दिलों की चाहत बन गए हैं। इसी मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने परिवहन विभाग द्वारा चलाई गई पांच इलेक्ट्रिकल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यह योजना देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लागू की है और आज प्रदेश के 5 जिलों में एक इलेक्ट्रिकल बस जनता को समर्पित की जा रही है जो कि प्रदूषण रहित होगी। वहीं पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा भीमराव अंबेडकर का सदा अपमान करने का काम किया है।
आज कांग्रेस पार्टी के नेता संविधान के नाम पर लोगों को बरगला रहे हैं, लेकिन देश में प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा भीमराव अंबेडकर को लोकसभा चुनाव में हराया था और उनके बनाए गए संविधान को लेकर सबसे ज्यादा छेड़छाड़ कांग्रेस पार्टी ने ही की है।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम