हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि नगर निगम पानीपत के लिए 21 फरवरी से 27 फरवरी तक (23 फ़रवरी को रविवार एवं 26 फ़रवरी को महाशिवरात्रि की वजह से घोषित राजपत्रित अवकाश को छोड़कर शेष सभी कार्य दिवसों में)नामांकन पत्र भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद जो उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहे वे 1 मार्च को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अपने नाम वापिस ले सकते हैं।
9 मार्च को मतदान
इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। एक मार्च को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों एवं मतदान केन्द्रों की सूची सार्वजनिक स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद 9 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित किये जायेंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सभी प्रकार की एनओसी देने के लिये जिला स्तर पर सिंगल विंडो स्थापित की गई है।
26 वार्डों में कुल 365 पोलिंग बूथ बनाए
राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने आगे बताया कि पानीपत नगर निगम में महापौर के पद के साथ-साथ 26 वार्डो में वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। सभी 26 वार्डों में कुल 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पानीपत नगर निगम की वार्ड वाइज अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार कुल 4 लाख 8 हजार 534 मतदाता है जिनमें से 2 लाख 17 हजार 559 पुरुष मतदाता, 1 लाख 90 हजार 962 महिला मतदाता है तथा 13 अन्य मतदाता हैं।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक