हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों एवं विधायकों के साथ चंडीगढ़ के एलांते मॉल में छावा मूवी देखी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि छावा मूवी छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के पराक्रम को दर्शाती है। संभाजी महाराज ने मुगल शासक औरंगजेब को नाकों चने चबवा दिए थे।
भारतीय युवाओं में जोश की पहले भी कोई कमी नहीं थी और ना ही अब है
युवाओं को संभाजी महाराज से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मूवी शौर्य, त्याग बलिदान और कुर्बानी से भरी है। मूवी के ज़रिए दिखाया गया है कि भारतीय युवाओं में जोश की पहले भी कोई कमी नहीं थी और ना ही अब है। उन्होंने कहा कि छावा मूवी को हरियाणा में टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात की जाएगी। युवा पराक्रमी योद्धाओं के इतिहास से रूबरू होंगे।
हर हिंदुस्तानी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए
इस मौके पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हर हिंदुस्तानी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। ऐसे लोग जो इतिहास रचते हैं उनसे जीने की प्रेरणा मिलती है संभाजी ने इतिहास रचा और शिवाजी ने इतिहास रचा। तभी आज तक सारा देश ऐसे महापुरुषों और शूरवीरों से प्रेरणा लेकर भारत सुरक्षित और भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना संजोकर अपने संकल्प को सिद्धि तक लेकर जाने वाला है। वहीं नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए मंत्री ढांडा ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से देश में बदलाव आएगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री कृष्ण कुमार, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक शक्ति रानी शर्मा व अन्य कई विधायक भी मौजूद रहे।
जानें छावा फिल्म के बारे में
गौरतलब है कि संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार में हैं। अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह ने भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाया है।
छावा का मतलब होता है शेर का बच्चा
बता दें कि विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा को बॉक्स ऑफिस पर डेढ़ महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन फिर भी फिल्म अपने नाम के हिसाब से कमाल कर रही है। छावा का मतलब होता है शेर का बच्चा और छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उसे सच में शेर बनाता है।
फिल्म ने लगभग हर बड़ा रिकॉर्ड या तो अपने नाम कर लिया है या फिर किसी बड़े रिकॉर्ड वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म बनने के साथ 600 करोड़ कमाने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है। इस मामले में सिर्फ शाहरुख खान की जवान ही छावा से आगे है। उल्लेखनीय है कि फिल्म को रिलीज हुए आज 43 दिन हो चुके हैं।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश