पानीपत के मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा हॉस्पिटल में शनिवार देर शाम सफाईकर्मी को रिवाल्वर से गोली मारकर जानलेवा हमले की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सीआईए वन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात ही काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमित निवासी भादड़ के रूप में हुई। आरोपी ने हॉस्पिटल के सफाई कर्मी से कहासुनी के बाद तैश में आकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था।
गोली बीर सिंह को गर्दन में लगी
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शनिवार देर शाम को रविंद्र अस्पताल में दवा लेने के लिए आया था। यहां पर उसकी रिवाल्वर का लाइसेंस गुम हो गया। आरोपी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साथ लेकर आया था। आरोपी ने अस्पताल के गेट पर मिले सफाईकर्मी बीर सिंह व उसकी पत्नी पर रिवाल्वर का लाइसेंस मिलने का संदेह करते हुए उनसे पूछा। सफाईकर्मी बीर सिंह ने लाइसेंस न मिलने बारे कहा तभी आरोपी उनके साथ बहस करने लगा और तैश में आकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर सफाईकर्मी बीर सिंह पर सीधा फायर कर दिया। गोली बीर सिंह को गर्दन में लगी।
पुलिस आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश करेगी
गोली मारकर आरोपी मौके से भाग गया था। घायल बीर सिंह को इलाज के लिए हॉस्पिटल दाखिल कराया गया है। बता दें कि घायल बीर सिंह निवासी मुखीजा कॉलोनी पत्नी के साथ काफी समय से हॉस्पिटल में सफाई कर्मी के रूप में काम कर रहे है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर, एक खाली खोल व पांच जिंदा रौंद बरामद कर आरोपी के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में जानलेवा हमले की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश करेगी।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना