हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा उदय कार्यक्रम सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम की श्रृंखला में आयोजित की जा रही साइक्लोथॉन 2.0 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. विरेद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को जिला सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कुछ आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को साइक्लोथॉन 2.0 को कामयाब करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हमें पिछली बार के अपने ही रिकार्ड को तोड़ना है
उपायुक्त ने बैठक में खेल विभाग, शिक्षा विभाग, जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्रिंसीपलों को साइक्लोथॉन 2.0 में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि यह साइक्लोथॉन नशे पर लगाम कसने को लेकर निकाली जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में साइकिलों पर सवार नशे पर लगाम कसने का संदेश देते युवक 15 अप्रैल को पानीपत पहुंचेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि सचिवालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाने की आवश्यकता है। हमें पिछली बार के अपने ही रिकार्ड को तोड़ना है। उपायुक्त ने बताया कि अब तक 14 हजार से ज्यादा का पंजीकरण हो चुका है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी
उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पानी को लेकर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि 16 अप्रैल को सुबह जिला सचिवालय परिसर से यात्रा को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समन्वय स्थापित करके इस यात्रा को सफल बनाएं व ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाकर अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें।
इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, सीटीएम टिनू पोसवाल, पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा, डीडीपीओ राजेश शर्मा आर्य कॉलेज प्राचार्य जगदीश गुप्ता,सामाजिक संस्था फैला उजियारा फाउंडेशन अध्यक्ष रंजिता कौशिक, सविता आर्य, एडवोकेट संदीप जिंदल, इरफान अली, शक्ति भारद्वाज, हिमांशु, धनंजय, के अलावा पाईट व गीता यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना