मडलौडा में आमजन के लिए रेलवे लाइन के पास 2 एकड़ में बहुउद्देशीय पार्क स्थापित किया जाएगा जिसमें लाइब्रेरी सहित जिम और अन्य तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने वीरवार को इसी को लेकर विभाग के मुख्य अभियंता यशवीर पंवार व अधीक्षण अभियंता के साथ-साथ अन्य सभी अधिकारियों के साथ उक्त स्थल का दौरा कर इसका एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
रेलवे लाइन मतलौडा के पास पड़ी दो एकड़ जमीन का दौरा किया
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मडलौडा के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान करने के लिए मल्टी पर्पज पार्क का निर्माण करने की योजना बनाई गई है। जिसके लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ रेलवे लाइन मतलौडा के पास पड़ी दो एकड़ जमीन का दौरा किया और इस पर विचार विमर्श करने के बाद इसका एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि उस पर कार्यवाही की जा सके।
हलके में विकास कार्यों की कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी
उन्होंने बताया कि इस जमीन पर वर्तमान में एक हरा भरा पार्क बनाने के साथ-साथ एक पुस्तकालय स्थापित करने की योजना है, ताकि युवा वहां बैठकर पढ़ सकें और विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकें। इसके साथ-साथ इसमें एक जिम भी स्थापित करने की योजना है, ताकि लोग इस पार्क में शुद्ध वातावरण में जिम का भी आनंद ले सके। इसका एस्टीमेट बनाकर शीघ्र ही इस पर कार्यवाही की जाएगी। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि इसराना विधानसभा हलके में विकास कार्यों की कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी और आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम