हरियाणा के दिग्गज नेता और मंत्री अनिल विज अपने बेबाक अंदाज और जनहितैषी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। आम जनता के लिए वे जितने सहत्व और सुलभ हैं, लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उतने ही कठोर भी। हाल ही में अंबाला में हुई दो घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि विज की पैनी नजर से कोई बच नहीं सकता।
उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया
पहला मामला विज के विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद (MC) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है। इस कार्यक्रम में अनिल विज स्वयं उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद विज को जानकारी मिली कि मंच पर की गई व्यवस्थाओं को ठीक से नहीं देखा गया था और वहां एक राजनीतिक विरोधी नेता का पोस्टर लगा हुआ था। यह बात विज को जैसे ही पता चली, उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
कार्यक्रमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
वे तुरंत आग बबूला हो गए कि ऐसा कैसे हो सकता है? कर्मचारी अधिकारी इतने लापरवाह कैसे हो सकते हैं। उन्होंने तत्काल प्रभाव से नगर परिषद के दो जूनियर इंजीनियर (जेई) को निलंबित कर दिया और कार्यकारी अभियंता (XEN) को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। विज का यह कदम अधिकारियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि उनके कार्यक्रमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गांधी मैदान में मेला न लगाने के फैसले की बावजूद, आदेश की अवहेलना
दूसरी घटना, जो और भी हैरान करने वाली हैं, अंबाला के गांधी मैदान से जुड़ी है। यह सोचना मुश्किल है कि अनिल विज जैसे कई प्रशासक के जिले में अधिकारी इतने लापरवाह हो सकते हैं। दरअसल, गांधी मैदान में लगभग पांच दिनों से एक मेला बदस्तूर चल रहा था। एक दिन जब विज गांधी मैदान के सामने से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर मेले पर पड़ी। उनकी याददाश्त ने तुरंत उन्हें बताया कि इस मैदान में तो मेला ना लगाने का फैसला हो चुका था, ताकि हाल ही में आधुनिक बनाए गए ट्रैक और सौंदर्यीकरण को कोई नुकसान न पहुंचे।
एक-एक करके सभी अधिकारियों से पूछा, क्या आपने इसकी अनुमति दी थी?
विज ने तत्काल निला अधिकारी को फोन किया, लेकिन उन्हें इस मेले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अगले ही दिन अनिल विज ने जिले के सभी अधिकारियों को आपात बैठक बुला ली। उन्होंने एक-एक करके सभी से पूछा, क्या आपने इसकी अनुमति दी थी? सभी अधिकारियों ने एक-एक करके इनकार कर दिया। विज भी यह सुनकर हैरान रह गए कि फिर यह मेला कैसे चल रहा है?
तुम्हारा कोई बाबू इसमें पैसे लेकर यह काम कर गया है, तो निलंबित करो
उन्होंने तुरंत कड़े आदेश जारी करते हुए अधिकारियों से कहा, यदि तुम्हारा कोई बाबू इसमें पैसे लेकर यह काम कर गया है, तो निलंबित करो और मेला प्रबंधन के खिलाफ तुरंत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करो। ताजा जानकारी के अनुसार, इस मामले में 18 लोग पकड़े गए हैं और कुछ अभी भी फरार हैं। मेले का सारा सामान भी जब्त कर लिया गया है। यह घटना फिर साबित करती है कि अनिल विज की नजर से कोई नहीं बन सकता। अधिकारियों-कर्मचारियों को हर वक्त चौकन्ना रहना होगा।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश