हरित क्रांति से श्वेत क्रांति के बाद नील क्रांति का अग्रदूत बना कृषि प्रधान हरियाणा प्रदेश अब औद्योगिक क्रांति की ओर अग्रसर है। स्टार्टअप से लेकर 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित करने का सरकार का प्रस्ताव है जो प्रदेश की औद्योगिक क्रांति की नई गाथा लिखेंगे और शीघ्र ही कई नीतियों के लिए नए मसौदे ड्राफ्ट तैयार करके नई औद्योगिक नीति लाने की योजना है।
देश व प्रदेश का विकास उद्योगों के बिना संभव नहीं
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी देश व प्रदेश का विकास उद्योगों के बिना संभव नहीं है। प्रदेश में औद्योगिक विकास को और अधिक बढ़ावा देने के लिए हमने अपने किए गए वायदे के अनुरूप के प्रस्ताव को तेजी से कार्य आरंभ किया है। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री के रूप में उद्योग क्षेत्र को अपने बजट में प्राथमिकता दी है और चालू वित्त वर्ष में उद्योग विभाग के बजट में 126 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 1848 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
गुरुग्राम ने आज देश के साइबर सिटी के रूप में अपनी पहचान बनाई
उन्होंने कहा कि आने वाले 5-6 वर्षों में औद्योगिक क्षेत्र में नया बदलाव देखने को मिले, उद्योग मंत्री के रूप में यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि जब गुरुग्राम में मारुति ने अपनी पहली इकाई स्थापित की थी, उसमें यह शहर औद्योगिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था। आज विश्व की बहुउद्देशीय कम्पनी ने अपनी इकाइयां स्थापित की है और गुरुग्राम ने आज देश के साइबर सिटी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
मेवात में नई आईएमटी विकसित की जाएगी
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के साथ लगते मेवात में नई आईएमटी विकसित की जाएगी, मानेसर के बाद मेवात में मेसर्स एम्परेक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने अपनी इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई है। कम्पनी द्वारा प्रस्तवित अपने 7,083 करोड़ रुपये में से 2460 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश