केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में एसवाईएल को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक चर्चा हुई। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा केन्द्रीय सचिव देबाश्री मुखर्जी, हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित सिंचाई विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अगली बैठक 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज की बैठक में सार्थक चर्चा हुई है और पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी यह कहा है कि यह मुद्दा खत्म होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा लंबा समय हो चुका है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस विषय पर सही परिणाम अवश्य निकलेंगे। पंजाब व हरियाणा दोनों भाई हैं और आज भी आपसी प्यार व भाईचारे के साथ एक ही आंगन में रहते हैं। अगली बैठक में बातचीत से अवश्य ही बेहतर हल निकलेगा और इसके सकारात्मक परिणाम आएगें।
related
कांग्रेस में 'गद्दारों' की खैर नहीं! क्रॉस वोटिंग की जांच रिपोर्ट तैयार, जल्द गिरेगी गाज
चौधरी बीरेंद्र सिंह की चेतावनी: "अमेरिकी डील से भारतीय किसानों पर मंडराया संकट, 60 लाख बनाम 6 हजार की मदद का गणित"
"किस तोते में फंसी है सत्ता के राजा की जान?" – ऑपरेशन सिन्दूर और ट्रंप के बयानों पर बृजेंद्र सिंह का तीखा हमला
Latest stories
हरियाणा का ₹590 करोड़ का 'IDFC बैंक कांड': CBI की एंट्री से सिस्टम में खलबली, रडार पर 5 IAS और HCS अफसर
कांग्रेस में 'गद्दारों' की खैर नहीं! क्रॉस वोटिंग की जांच रिपोर्ट तैयार, जल्द गिरेगी गाज
चौधरी बीरेंद्र सिंह की चेतावनी: "अमेरिकी डील से भारतीय किसानों पर मंडराया संकट, 60 लाख बनाम 6 हजार की मदद का गणित"