पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना हलके के विभिन्न गांव में पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और उनके दुख-सुख को साझा किया। इस दौरान दुष्यंत चौटाला मीडिया से भी रूबरू हुए जहां उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर ही जमकर निशाने साधे। पत्रकार वार्ता में दुष्यंत चौटाला ने नायब सरकार को गायब सरकार बताया और कहा कि सरकार से हर वर्ग दुखी है, कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है, जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है।
हर खाद विक्रेताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं और भी ज्यादा पाबंदियां लगाई जा रही
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से खाद की सही मात्रा नहीं आ पाई और अब इस तरह के प्रतिबंध लगाकर इस तरह से प्रताड़ित करके व्यापारी के माध्यम से किसान को तंग किया जा रहा है। यह दिखाता है कि सैनी साहब की सोच कितनी ज्यादा है किसानों के प्रति। जिस प्रकार से हर खाद विक्रेताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं और भी ज्यादा पाबंदियां लगाई जा रही हैं। यह साफ मंशा दर्शाता है कि किसान को और पीड़ित करने की दिशा में सरकार बढ़ रही है। आज हमने सुना की उचाना में कई खाद विक्रेताओं को नोटिस दिया गया कि आपने दूसरे गांव के जिन्होंने ठेके पर जमीन ले रखी है उनको खाद कैसे बेचा।
पुलिस गायब है और गुंडे नायाब हैं
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह नायब नहीं गायब सरकार है। कानून व्यवस्था तो सभी देख ही रहे है कि किस तरह के हालात प्रदेश में बन चुके हैं। ठेकेदारों को तो सिक्योरिटी दे सकते हैं, लेकिन आम नागरिकों को कैसे सिक्योरिटी दी जाएगी। आज प्रदेश में हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। आज झज्जर जिला है, जिसमें सात मामले एक दिन में होते हैं। रोहतक जिला पांच मामले 1 दिन में, सोनीपत में 9 मामले 1 दिन में। जींद में भी एक डेढ़ महीने में 19 -20 हत्या की घटनाएं सामने आई है, लूट, चोरी, डैकेती, फिरौती, जान से मारने की धमकी, हत्या, रेप जैसी घटनाओं का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। 22 के 22 जिलों का अगर आंकड़ा उठा कर देखा जाए तो यह हालात हैं कि पुलिस गायब है और गुंडे नायाब हैं।
अमेरिका की गीदड़ भभकियों से डरने की जरूरत नहीं
कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हालत बहुत बुरे है। जिस तरह से एक तरफ राज बाबू बेटा विधानसभा में बना चुके थे। उस राज को कांग्रेस तोड़ नहीं पा रही है। अगर कांग्रेस इसी तरह से चलती रही तो मुझे नहीं लगता कि अगले 4 साल में भी कांग्रेस विपक्ष का नेता बना पाएगी। अगर ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाया गया है तो इसमें हरियाणा व भारत के लोगों को दिक्कत नहीं होगी। उस टैरिफ का अगर सबसे ज्यादा नुकसान होगा तो अमेरिका के अंदर वस्तुओं की कीमत बढ़ेगी। हमें तो अपनी अर्थव्यवस्था पर सोचना है। 140 करोड़ लोगों के लिए सोचना है और 140 करोड़ के लिए सरकार को योजना बनानी पड़ेगी और अमेरिका की गीदड़ भभकियों से डरने की जरूरत नहीं है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक