loader
The Haryana Story | SYL मुद्दे पर  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में पंजाब और हरियाणा सरकार के बीच  हुई बैठक

SYL मुद्दे पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में पंजाब और हरियाणा सरकार के बीच हुई बैठक

सीएम सैनी ने कहा इसको लेकर 9 जुलाई को भी बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें काफी सकारात्मक चर्चा हुई, इस बार भी एक कदम आगे बढ़कर सकारात्मक वातावरण में चर्चा हुई

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में मंगलवार श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ पानी के मुद्दे को लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह काफी लम्बे से चला आ रहा विषय है। इसको लेकर 9 जुलाई को भी बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें काफी सकारात्मक चर्चा हुई। इस बार भी एक कदम आगे बढ़कर सकारात्मक वातावरण में चर्चा हुई है।

पूरा विश्वास है कि इस विषय का बेहतर हल निकलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय में पॉजिटिव तरीके से जवाब दिया जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि इस विषय का बेहतर हल निकलेगा। एक अन्य प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडस ट्रीटी सेकेंडरी विषय है, जिसमें राजस्थान को भी पानी मिलेगा। बैठक में केंद्रीय सचिव देबाश्री मुखर्जी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित सिंचाई विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह मुद्दा दोनों राज्यों के बीच नासूर बन चुका

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा यह मामला बहुत समय से चल रहा है। मामला सुप्रीम कोर्ट में भी है। आज अच्छे माहौल में बातचीत हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यदि बातचीत से ये मामला सुलझता है तो बैठकें की जाएं। कुछ सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं और उम्मीद है कि आगे भी कदम उठाए जाएंगे, क्योंकि यह मुद्दा दोनों राज्यों के बीच नासूर बन चुका है। 

राजनीतिक लोगों ने इस मुद्दे को विवाद का कारण बना दिया

पंजाब और हरियाणा के लोगों के बीच कोई लड़ाई नहीं है, लेकिन राजनीतिक लोगों ने इस मुद्दे को विवाद का कारण बना दिया है। दोनों मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री ने बैठक की और सकारात्मक निर्णय निकले हैं। आगे बढ़ने का रास्ता बन सकता है, जिसके लिए 13 तारीख से पहले मुलाकात की जाएगी। मैं पंजाब का पक्ष रखने में कामयाब रहा और मुझे उम्मीद है कि केंद्र सरकार उस पर विचार करेगी। पानी कम हो रहा है, इसका रिव्यू भी किया जाना चाहिए। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×