loader
The Haryana Story | हरियाणा विधान सभा मानसून सत्र में कांग्रेस के तीखे तेवर, सरकार पर बरसे हुड्डा, अरोड़ा ने कहा- हरिश्चंद्र बनो, धृतराष्ट्र नहीं

हरियाणा विधान सभा मानसून सत्र में कांग्रेस के तीखे तेवर, सरकार पर बरसे हुड्डा, अरोड़ा ने कहा- हरिश्चंद्र बनो, धृतराष्ट्र नहीं

11 वर्ष से विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस के तेवर विधानसभा के मानसून सत्र में पहली बार बदले हुए दिखे

11 वर्ष से विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस के तेवर विधानसभा के मानसून सत्र में पहली बार बदले हुए दिखे। लोकसभा में कांग्रेस व सहयोगों पर्टियों के तीखे अंदाज को देख विधानसभा के पहले कांग्रेस ने भी ती तेवर दिखाए। बिना नेता प्रतिपक्ष के पहुंचे कांहीस विधायकों ने सपा घंटे से ज्यादा समय तक सदन को नहीं चलने दिया गया। नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर तो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बैठे थे, लेकिन मामला महिलाओं से जुड़ा होने पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने की। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर काम रोको प्रस्नान लगाय था। सदन में अन्य विधायकों ने पूरा साथ दिया। सदन की कार्यवाही लगातार स्थगित होने पर बीच का रास्ता निकालने के लिए सर्वदालीय बैठक बुलाई गई।

मामला प्रश्नकाल से पहले बाद में चर्चा को लेकर फंसा रहा

यह 3-4 दौर में चली। इसमें स्पीकर हरविंद्र कल्याण सीएम नायब सिंह सैनी, संसदीय कार्य मंत्री महीपाल डांडा, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा कांग्रेस विधायक भुक्कल विधायक अर्जुन सिंह चौटाला और निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल शामिल रहे। सीएम ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। मामला प्रश्नकाल से पहले बाद में चर्चा को लेकर फंसा रहा। आखिर में तय हुआ कि भुक्कल दूसरा प्रस्ताव देगी, जिसमें कानून व्यवस्था को लेकर मामलों का जिक्र किया जाए। पहले प्रस्ताव में लिख था कि प्रदेश में अपराध कारण है। हरियाणा के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

मनीषा मौत मामले पर घमासान

बाद में इसमें कानून व्यवस्था बिगड़ने के साथ व्यापारियों में फिरौती मांगने, शराब ठेकेदारों को धमकियां मिलने, महिला अपराध आदि का जिक्र किया गया। आखिर स्पीकर ने संशोधन के बाद कांग्रेस का काम रोको प्रस्ताय मंत्रा किया। कांग्रेस इस प्रस्ताव के जरिए भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले पर जवाब चाहती थी। क्योंकि मामला अभी तक सुलझा नहीं है। काफी विरोध के बाद मामाला सीबीआई को दिया गया है। मुख्यमंत्री जयन सिंह सैनी ने भी कांग्रेस शासनकाल में हुए अपराध को लेकर विपक्ष को घेरते हुए जवाब दिया। जब स्पीकर ने हुड्डा से नारेबाजी करने बाते विधायकों को लेकर कहा तो उन्होंने कहा अपनी बात रखना सदस्यों का अधिकार है। सभी पढ़े - लिखे हैं 

अशोक अरोड़ा बोले- हरिश्चंद्र बनो, धृतराष्ट्र नहीं

नगर परिषद में विधायक अशोक अरोड़ा के साथ हुए हाथापाई के मामले को लेकर भी सदन में हंगामा हुआ। अरोड़ा आरोपियों के खिलाफ सदन में कार्यवाही को लेकर फैसला चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिस पर अरोड़ा ने वॉकआउट किया। इसके बाद बाकी कांग्रेस विधायकों ने भी एक बार वॉकआउट किया। दरअसल, यह मामला विशेषाधिकार कमेटी के पास है। कमेटी के चेयरमैन मूलचंद शर्मा ने कमेटी को अगले सत्र की पहली सिटिंग तक का समय दिया जाए, जिसका कांग्रेसी विधायकों ने विरोध किया। 

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस मामले में सीएम का बयान आया था कि वे अपनी पत्नी को छोड़ने गए थे। मैंने एसपी से बातचीत की। आश्वासन मिला, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की। एक एमएलए कहती है कि एसएचओ नहीं सुन रहा। इसी बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस पर आरोप लगाया गया है कि वह अरोड़ा का मित्र था। एक थाली में खाते थे। इस पर अरोड़ा ने कहा कि राजा का काम इंसाफ करना होता है। एक राजा धुतराष्ट्र था और एक राजा हरिश्चंद्र था। आप धृतराष्ट्र मत बनो, हरिश्चंद्र बनो। 

हरियाणा में सात महीने में 530 हत्या, 2316 अपहरण के मामले

प्रदेश में 1 जनवरी से 31 जुलाई तक 530 लोगों को हत्या कर दी गई जबकि अपहरण के 2316 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 12 की फिरौती के लिए अपहरण धमकी शामिल है। जबकि गत वर्ष प्रदेश में 965 लोगों की हत्या हुई थी। अनुसूचित जाति के विरुद्ध अपराध के 557 मामलो दर्ज किए गए हैं। इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने सवाल किया है, जवाब में सीएम नायथ सिंह सैनी ने यह जानकारी सदन के पटल पर रखी। 

वहीं, प्रदेश में वर्ष 2024 में फोन कॉल कर धमकी देने के 168 बमले सामने आए हैं. पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज करते हुए 114 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने सदन में सवाल किया जिसके जवान में सरकार की और से यह जानकारी दी गई।

1 जनवरी से 31 जुलाई तकनीकी संख्या के आंकड़े भी सरकार ने सदन में दिए हैं। इनमें दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के 779 केस दर्ज हैं अपहरण के 771 , छेड़छाड़ के 662 के केस शामिल है। , जबकि 80 दहेज़ हत्याएं हो चुकी हैं। बच्चों के विरुद्ध अपराध के तहत पोक्सो अभिनिपम में 1106 केस दर्ज किए गए हैं। 

13 आवासीय योजनाएं शुरू

सरकार ने वर्ष 2014 में 13 आवासीय योजनाएं शुरू की, इनमें पंचकूला फरीदाबाद व झज्जर में चल रही है, जबकि 10 को बंद कर दिया गया है। 7 में राशि भी रिफंड करने प्रक्रिया शुरू कर दी है। शेष 3 में 2196 आवेदकों का रिफंड भी 3 कर दिया जाएगा। 

मानसून सीज़न में 6,179 किमी सड़कें जर्जर मानसून सीजन में 6179 किमी सड़के जर्जर है। 5302 किमी की हालत संतोषजनक है। डयूडी के तहत 30403 किमी लंबी सार्क हैं। सरकार ने यह जानकारी दी। 3487 किमी लंबी सड़के 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएंगी।

नूंह में 30 बूचड़खानों पर सहमति

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वर्ष 2015 से 2025 के दौरान मुंह में 30 बूचड़खाने बनाने की सहमति दी है। जबकि पुत्र 60 बनाने की सहमति प्रदान की है। इस संदर्भ में सरकार की ओर से सदन में जानकारी दी गई है।

सरकार ने किए प्रयास

106 कानून एवं व्यवस्था कंपनियां गठित की गई। भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन का प्रयोग। संगठित अपराध रोकने को एससीएफ का गठन। साइबर अपराध में 50 फीसदी की कमी। रोजाना करीब 22 साइबर अपराधी गिरफ्तार हो रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×