पानीपत जिले के सैकड़ों किसानों की वर्ष 2017-18 पिराई सत्र के दौरान की करीब 32 करोड़ रूपये की पेमेंट उत्तराखंड के हरिद्वार के इकबालपुर शुगर मिल की तरफ बकाया है। इसमें कुछ गन्ना किसान सोनीपत व करनाल जिले के भी शामिल है। पर ज्यादातर पेमेंट पानीपत के किसानों की है। इसी बकाया पेमेंट को लेकर पानीपत के किसान पिछले कई वर्षो से इकबालपुर शुगर मिल व उत्तराखंड सरकार के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसानों को अभी तक यह पेमेंट नहीं मिल पाई है। पानीपत के किसानों के अलावा इकबालपुर शुगर मिल की तरफ उत्तराखंड के किसानों की भी करीब 8-10 करोड़ पेमेंट बकाया है।
किसानों को पेमेंट मिलने की उम्मीद
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत के प्रयासों से अब पानीपत व उत्तराखंड के किसानों को पेमेंट मिलने की उम्मीद जगी है। इकबालपुर मिल में फंसी किसानों की बकाया पेमेंट को लेकर भाकियू (टिकेत) का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला और मुख्यमंत्री धामी ने पानीपत व उत्तराखंड के किसानों की इकबालपुर शुगर मिल में फंसी पेमेंट दिलवाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री धामी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाकियू (टिकेत) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने भाकियू के पानीपत के पूर्व जिला अध्यक्ष चूहड़ सिंह रावल को भेजा था। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल में भाकियू उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विजय शास्त्री व भाकियू गढवाल मंडल के प्रभारी संजय चौधरी आदि शामिल रहे।
हरियाणा के किसानों की करीब 32 करोड़ की पेमेंट बकाया
चूहड़ सिंह रावल ने सोमवार शाम को यहां बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से साकारात्मक माहौल में बकाया पेमेंट को लेकर मीटिंग हुई है। पानीपत जिला के जिन सैकडों किसानों की इकबालपुर शुगर मिल की तरफ पेमेंट 2017-18 के पेराई सत्र की बकाया है, उन किसानों की लिस्ट मुख्यमंत्री धामी को सौंपी गई है। रावल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया है कि हरियाणा के किसानों की करीब 32 करोड़ की पेमेंट बकाया है और इसमें अधिकतर किसान पानीपत जिला के है। हालांकि मुख्यमंत्री को अभी पानीपत के किसानों की करीब 18 करोड़ की बकाया पेमेंट की लिस्ट दी गई है और बाकि लिस्ट बाद में देने को कहा है।
उत्तराखंड सरकार द्वारा जल्द ही बकाया पेमेंट नहीं दिलवाई गई तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी
चूहड़ सिंह रावल ने बताया कि इकबालपुर शुगर मिल में पिछले करीब तीन वर्ष से उत्तराखंड के भगवानपुर के एसडीएम को रिसीवर (एडमीस्ट्रेटर) लगाया हुआ है और एसडीएम ही इकबालपुर मिल का काम देख रहे है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान व पूर्व जिला अध्यक्ष चूहड सिंह रावल ने कहा कि यदि पानीपत के किसानों की उत्तराखंड सरकार द्वारा जल्द ही बकाया पेमेंट नहीं दिलवाई गई तो भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत के निर्देशन में आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। चूहड़ सिंह रावल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिलहाल बकाया पेमेंट दिलवाने का ठोस आश्वासन दिया गया है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक