हरियाणा की उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि लगातार 6वें साल एनआईआरएफ की ओवरऑल टॉप-100 रैंकिंग में हरियाणा का कोई भी संस्थान शामिल नहीं हो पाया। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि हरियाणा के छात्र गुणवत्ता वाली उच्च शिक्षा से लगातार वंचित हैं। उनके अनुसार, ओवरऑल कैटेगरी में न तो कोई सरकारी विश्वविद्यालय और न ही कोई बड़ा संस्थान जगह बना पाया। केवल निजी यूनिवर्सिटीज ही लिस्ट में शामिल हैं एनआईटी कुरुक्षेत्र की रैंकिंग गिरकर 85वें स्थान पर पहुंच गई।
प्रबंधन संस्थानों की रैंकिंग में भी गिरावट दर्ज की गई
मानव रचना यूनिवर्सिटी 96वें और महर्षि माकंर्डेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना 85वें स्थान पर रही। प्रबंधन संस्थानों की रैंकिंग में भी गिरावट दर्ज की गई है। आईआईएम रोहतक जहां पिछले साल 12वें पायदान पर था, वहीं इस बार फिसलकर 19वें स्थान पर आ गया है। फामेर्सी कैटेगरी में एमएमयू मुलाना को 26वां स्थान मिला है। लॉ और डेंटल क्षेत्र में भी स्थिति निराशाजनक रही। केवल एक लॉ कॉलेज टॉप-40 में पहुंच पाया, जबकि डेंटल कैटेगरी में रोहतक और फरीदाबाद के कॉलेज ही जगह बना सके। कृषि क्षेत्र में जरूर हरियाणा की दो संस्थाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। एनडीआरआई करनाल को दूसरा और एचएयू हिसार को 10वां स्थान मिला।
गुंडाराज में अब क्या कोर्ट-कचहरी पर भी अपराधियों और माफियाओं का कब्जा हो गया है?
सुरजेवाला ने कानून व्यवस्था पर भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज तो दूर, न्याय की दहलीज पर भी बेखौफ होकर कहर बरपाते गुंडों की गोलियों का शोर है। वीरवार को हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर रोहतक से आए युवक को लहूलुहान कर दिया और लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। हरियाणा में भाजपा के फैलाए गुंडाराज में अब क्या कोर्ट-कचहरी पर भी अपराधियों और माफियाओं का कब्जा हो गया है?
दरकती व्यवस्था के बावजूद भी सरकार इस दिशा में कोई पुख्ता कदम नहीं उठा रही
भाजपा ने हरियाणा के लोगों की जिंदगी अब गुंडों, बदमाशों, अपराधियों और माफियाओं के हवाले करके, पूरा प्रदेश ही सौंप दिया है । विपक्ष के नेताओं को धमकाने और हर बात पर चुटकुले सुनाने, ठहाके लगाने वाले हरियाणा के सीएम नायब सैनी 'सत्ता के महल में मखमली चादर' तानकर सोए हैं। बाकी प्रदेश के लोगों को खोखले वादे और केवल चुनावी झांसे देने वाले पीएम मोदी का तो अगले चुनाव तक हरियाणा से कोई मतलबी नाता है नहीं। दरकती व्यवस्था के बावजूद भी सरकार इस दिशा में कोई पुख्ता कदम नहीं उठा रही।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश