loader
The Haryana Story | हरियाणा दिवस पर पहली नवंबर को 20 लाख महिलाओं को मिलेगी लाडो शगुन की सौगात, डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने वालों की तहसीलों में भीड़

हरियाणा दिवस पर पहली नवंबर को 20 लाख महिलाओं को मिलेगी लाडो शगुन की सौगात, डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने वालों की तहसीलों में भीड़

आगामी 25 सितंबर को लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन को लेकर नायब सरकार द्वारा एप लांच- किया जाएगा, हरियाणा दिवस पर पहली नवंबर को 20 लाख महिलाओं को लाडो शगुन की सौगात मिलेगी

नायब सरकार ने महिलाओं को लाडो सम्मान के तौर पर 2100 रुपये देने की चुनावी घोषणा को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। आगामी 25 सितंबर को लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन को लेकर नायब सरकार द्वारा एप लांच- किया जाएगा। हरियाणा दिवस पर पहली नवंबर को 20 लाख महिलाओं को लाडो शगुन की सौगात मिलेगी।

भाजपा की ओर से वर्ष 2024 में प्रदेश में महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये देने की घोषणा की थी। अभी हाल ही में, मंत्रिमंडल की बैठक में लाडो लक्ष्मी योजना को मंजूरी दी गई। पहले चरण में एक लाख से कम आय वाली महिलाएं योजना से लाभवांतित होंगी। वहीं दूसरे चरण में एक लाख 80 हजार और तीसरे चरण में तीन लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों को कवर किया जाएगा। पहले चरण में 20 लाख महिलाओं पर तकरीबन पांच हजार करोड़ रुपये की राशि का खर्च आएगा।

डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने वालों की तहसीलों में भीड़ 

लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर हरियाणा में 15 साल का रिहायशी प्रमाण पत्र जरूरी है। इसके चलते डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने वालों की तहसीलों में भीड़ बढ़ रही है। खासकर उन परिवारों में होड़ मची है, जिनकी बहुएं दूसरे राज्यों से हैं और जिनकी शादी को 15 साल नहीं हुए हैं। ऐसे में पति अपने डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं। लाडो लक्ष्मी योजना के लागू न होने पर विपक्ष की ओर से नायब सरकार को घेरा जा रहा था और मगर मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होते ही मंत्रिमंडल की बैठक में लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का ऐलान किया।

लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन को लेकर एप की शुरूआत की जाएगी

अब 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन को लेकर एप की शुरूआत की जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। एप के जरिए कोई भी महिला आसानी से पंजीकरण कर सकेगी। एक ही मोबाइल फोन से 25 बहनों का रजिस्ट्रेशन संभव होगा। यह तकनीकी सुविधा ग्रामीण अंचलों तक योजना की पहुंच को आसान बनाएगी। बेदी ने दावा किया कि इस योजना के जरिए हजारों बहनों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और घर- परिवार के फैसलों में उनकी भूमिका और मजबूत होगी। 

महिलाओं को आवेदन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

नायब टीम में सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने स्पष्ट किया कि भाजपा अपने संकल्प पत्र के वादों को धरातल पर लागू कर रही है। लाडो लक्ष्मी योजना का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है और हर जरुरतमंद महिला के हाथ में पैसा पहुंचेगा। महिलाओं को आवेदन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही सीएससी सेंटरों की लंबी लाइन में लगना पड़ेगा। 

महिलाएं घर बैठे आसानी से मोबाइल के जरिये अपना आवेदन कर सकेंगी। पहली श्रेणी में एक लाख से कम आय वाली महिलाओं की संख्या तकरीबन 20 लाख है और दूसरी श्रेणी में एक लाख 80 हजार आय वाली महिलाओं के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 30 से 35 लाख तक पहुंच जाएगा और तीसरी श्रेणी में तीन लाख वार्षिक आय वाले परिवारों के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 35 से 40 लाख तक पहुंचेगा। सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से लाडो लक्ष्मी योजना को लागू किया जाएगा।

Join The Conversation Opens in a new tab
×