हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष शुक्रवार को करनाल अपने दो दिवसीय करनाल प्रवास के दौरान जिला के खरकाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पीएचसी द्वारा प्रदत्त सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इन्हें बेहतर बताया। उन्होंने सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य करें। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल डॉक्टर असीम घोष ने ग्रामीणों से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीधा संवाद किया।
उन्होंने लोगों से पूछा कि सरकारी अस्पताल में उन्हें कैसा इलाज मिल रहा है ?
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि सरकारी अस्पताल में उन्हें कैसा इलाज मिल रहा है? क्या दवाइयां मिल रही है? ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाएं ठीक है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ से यहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बातचीत की। राज्यपाल ने डॉक्टरों को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर करने को कहा, उन्होंने कहा कि बीमार व्यक्ति के लिए डॉक्टर भगवान होता है। राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने गरीब परिवारों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना चला रखी है। अस्पताल में ये योजना अच्छे तरीके से चल रही है। अस्पताल में दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
सेवाओं में और अधिक सुधार करना चाहिए
राज्यपाल ने कहा कि सेवाओं में और अधिक सुधार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां का स्टाफ पूरी निष्ठा से नियमित रूप से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरी पेशे का धर्म सेवा है। लोग डॉक्टर को भगवान का रूप मानते हैं। मरीज ठीक होकर उन्हें जो दुआएं देंगे वही उनकी असली जमा पूंजी है। अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल जिला प्रशासन के अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस मौके पर करनाल के डीसी उत्तम सिंह, एसपी गंगा राम पूनिया, सीएमओ डॉ पूनम चौधरी, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, एसएमओ संदीप अबरोल, एएमओ डॉ. सतपाल, डीएसपी मनोज कुमार, एमओ डॉ. माला, बीडीपीओ मोनिका आदि मौजूद रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश