हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित नए जीएसटी ढांचे से देशभर के व्यापारी वर्ग और आम जनता में खुशी की लहर है। श्री शर्मा मंगलवार को व्यापारी नेता नरेश गोयल के शोरूम पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि अब जीएसटी केवल दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत में रहेगा। जरूरी वस्तुएं जैसे अनाज, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट और बीमा या तो टैक्स फ्री होंगी या फिर 5 प्रतिशत के न्यूनतम स्लैब में आएंगी।
लोगों में इस फैसले को लेकर त्यौहार जैसा उत्साह
उन्होंने कहा कि जिन वस्तुओं पर पहले 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था, अब उन्हें घटाकर 5 प्रतिशत श्रेणी में लाया गया है, जिससे आम जनता को सीधी राहत मिलेगी। प्रो. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के लिए स्पष्ट विजन के साथ कार्य कर रहे हैं और जीएसटी दरों में यह संशोधन उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले ही लोगों में इस फैसले को लेकर त्यौहार जैसा उत्साह है।
प्रदेशभर में संतुलित विकास हो रहा
साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी की "सबका साथ, सबका विकास" की नीति की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेशभर में संतुलित विकास हो रहा है। इस अवसर पर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा उर्फ राजू, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र यादव, व्यापारी नेता रामचंद्र तायल, धर्मवीर पाली, विवेक खैरवाल, युवा भाजपा नेता नवीन शर्मा राठीवास, मुकेश शर्मा नांगल सिरोही, अमित मिश्रा सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश