हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान दौरे पर गए राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को ओसाका स्थित कुबोटा ट्रैक्टर प्लांट का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और हरियाणा में कृषि उपकरण निर्माण क्षेत्र में संभावित निवेश और तकनीकी सहयोग के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान कुबोटा कंपनी ने एक्सकोर्ट के साथ मिलकर हरियाणा में 2000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। कुबोटा का यह निवेश हरियाणा के औद्योगिक और कृषि दोनों क्षेत्रों के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा। इससे न केवल आधुनिक कृषि तकनीक को राज्य में आएगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर भी सृजित करेगी।
हरियाणा बन सकता है कृषि उपकरण निर्माण का एक बड़ा केंद्र
प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कुबोटा कंपनी की अत्याधुनिक निर्माण तकनीकों और नवाचार आधारित उत्पादन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है, इसलिए हरियाणा कृषि उपकरण निर्माण का एक बड़ा केंद्र बन सकता है। उन्होंने कंपनी को हरियाणा में निवेश करने और स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। कुबोटा के अधिकारियों ने हरियाणा में निवेश करने को लेकर गहरी रुचि दिखाई।
राज्य सरकार एक सशक्त औद्योगिक वातावरण तैयार कर रही
प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक सशक्त औद्योगिक वातावरण तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उद्योग स्थापित करने के लिए सरल और पारदर्शी प्रक्रियाएं अपनाई गई हैं, जिससे निवेशकों को शीघ्र अनुमतियां मिल सकें।
राज्य सरकार ने ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है, जिससे सभी आवश्यक स्वीकृतियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाती हैं। हरियाणा में विकसित औद्योगिक क्लस्टर, उत्कृष्ट परिवहन नेटवर्क, कुशल मानव संसाधन और विद्युत आपूर्ति जैसी सुविधाएं निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पहले बजट अभिभाषण (2025- 26) में घोषित किए गए 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप के वायदे को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है।
हरियाणा को ग्लोबल ग्रोथ हब बनाने की दिशा में एक अहम शुरूआत
उनका विजन है कि 10 में से एक आईएमटी केवल जापान की कंपनियों के सहयोग से विकसित किया जाए जिसके लिए उन्होंने निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, ताकि जापान और हरियाणा की नई पीढ़ियों की विकास में भागीदारी बढ़े। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह दौरा केवल एक निवेश यात्रा नहीं, बल्कि हरियाणा को ग्लोबल ग्रोथ हब बनाने की दिशा में एक अहम शुरूआत है। साथ ही यह जापान और हरियाणा के विकास, विश्वास और वैभव की सांझी यात्रा है। इस सांझेदारी की झलक ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में हरियाणा पैवेलियन में भी दिखाई दी, जहां जापानी और हरियाणवी नवाचारों का संगम नजर आया। इस सहयोग से जापान और भारत मिलकर विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेंगे और हरियाणा को नए भारत के मानचित्र पर चमकाएंगे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक