loader
The Haryana Story | दीपेंद्र हुड्डा बोले - एक वरिष्ठ अधिकारी का आत्महत्या के लिए मजबूर होना, यह पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल !!

दीपेंद्र हुड्डा बोले - एक वरिष्ठ अधिकारी का आत्महत्या के लिए मजबूर होना, यह पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल !!

सरकार संवैधानिक राजधर्म निभाए, न्याय होता हुआ दिखना चाहिए

कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में एडीजीपी रैंक के अधिकारी पूरन कुमार के मामले में सरकार की चुप्पी गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सरकार में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को न्याय नहीं मिल पा रहा, तो आमजन को न्याय की उम्मीद कैसे हो सकती है। उक्त बातें उन्होंने शनिवार को करनाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों शिरकत करने के दौरान कहे।

सरकार को चाहिए कि जांच को किसी भी तरह से प्रभावित न होने दे

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश में हर नागरिक यह चाहता है कि न्याय केवल हो नहीं, बल्कि होता हुआ दिखे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच तब ही संभव है जब कोई निर्दोष फंसे नहीं और दोषी बच न पाए। “सरकार को चाहिए कि जांच को किसी भी तरह से प्रभावित न होने दे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। सांसद ने कहा कि परिवार की सहमति के बिना पोस्टमार्टम कराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। “परिवार की संतुष्टि में ही समाज की संतुष्टि है, और जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस इस लड़ाई को हर स्तर पर जारी रखेगी,”

सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान क्यों नहीं आया?

दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र जनभावनाओं से चलता है, लेकिन मौजूदा सरकार ने जनता की भावनाओं से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि “पांच दिन बीतने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान क्यों नहीं आया? उन्होंने कहा कि अगर एक वरिष्ठ अधिकारी को आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है, तो यह पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के आरोप सरकार की कार्यप्रणाली पर कलंक हैं। 

जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी भाजपा सरकार

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में पिछले 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने न तो विकास किया, न ही जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी। “यह सरकार जनता की भावनाओं से नहीं, सत्ता की जोड़-तोड़ से बनी है। उन्होंने किसानों, महिलाओं और दलित समाज से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार के वादे खोखले साबित हुए हैं। “किसानों को 3100 रुपये का भाव देने का वादा किया गया, लेकिन आज एमएसपी तक नहीं मिल रही। महिलाएं भी योजनाओं की शर्तों के बोझ तले परेशान हैं। 

जब तक न्याय नहीं मिलेगा और सच्चाई की जीत नहीं होगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा

हुड्डा ने अंत में कहा, “हरियाणा में बदलाव अब समय की मांग है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा और सच्चाई की जीत नहीं होगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद जयप्रकाश, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, राकेश कंबोज, धर्मपाल गोंदर, बख्शीश विर्क, सुल्तान सिंह जडोला, जिला शहरी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पराग गाबा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×