हरियाणा भाजपा के नेता आईपीएस अधिकारी वाई पुरन कुमार के निवास पर शोक व्यक्त करते पहुंचे, जिनमे मंत्री अनिल विज, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने आईपीएस अधिकारी वाई. पूर्ण कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार इस मामले की पूरी जांच कराएगी।
सरकार न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय आईपीएस अधिकारी वाई. पूर्ण कुमार के मुद्दे को लेकर विपक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह समय राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, बल्कि संवेदना प्रकट करने का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को पंचकूला में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी कहा था कि यदि स्वर्गीय अधिकारी के परिवार के साथ कोई अन्याय हुआ है तो सरकार न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर प्रो. शर्मा ने स्वर्गीय अधिकारी की पत्नी एवं आईएएस अधिकारी अमनीत पी.कुमार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
मंत्री अनिल विज ने परिजनों को ढांडस बंधाया
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पर आईपीएस अधिकारी वाई पुरन कुमार की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चंडीगढ़ स्थित निवास पहुंच कर परिजनों को ढांडस बंधाया। इस मौके पर उन्होंने वाई पुरन कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात, मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि वे आज यहां परिजनों के दुख में शामिल होने के लिए आए है। उल्लेखनीय है कि विज ने वाई पुरन कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनित पी कुमार से मुलाकात कर सांत्वना दी। इसके अलावा, श्री विज आज अमनित पी कुमार के भाई, दोनों बेटियों और वाई पुरन कुमार के भाईयों सहित अन्य परिजनों से भी मिले और उनके दुख में शामिल हुए।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक