हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हाल ही में संपन्न हुआ, जापान दौरा निवेश की दृष्टि से अत्यंत सफल रहा है। इस दौरान लगभग पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए कई प्रमुख जापानी कंपनियों के साथ 10 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह दौरा हरियाणा में कृषि और पर्यावरणीय क्षेत्रों में एक नए युग की शुरूआत करेगा। राव नरबीर सिंह ने कहा कि जापान की सबसे बड़ी विशेषता उसकी वचनबद्धता और कार्य संस्कृति है-वहां की कंपनियां जो वायदा करती हैं, उसे निर्धारित समय में पूरी निष्ठा से धरातल पर उतारती हैं।
हरियाणा में जापानी निवेश का यह सिलसिला नया नहीं
उन्होंने बताया कि हरियाणा में जापानी निवेश का यह सिलसिला नया नहीं है। वर्ष 1980 में जब वे पहली बार मंत्री बने थे, तभी मारुति उद्योग लिमिटेड ने पुराना गुरुग्राम में अपनी पहली इकाई स्थापित की थी। आज प्रदेश में 500 से अधिक जापानी कंपनियां सक्रिय हैं, जो हरियाणा की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी हरियाणा के कृषि विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएगी, जबकि पर्यावरणीय क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, स्मार्ट मोबिलिटी, ग्रीन बिल्डिंग और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से शहरों का विकास होगा और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में सुधार आएगा।
कई अहम बिंदुओं पर आपसी सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की
मंत्री राव नरबीर सिंह ने कुछ अहम मुद्दों का ज़िक्र करते हुए कहा कि जापान के सागरा स्थित सुजुकी प्लांट का दौरा एक अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा। दौरे के दौरान सुजुकी प्रबंधन टीम के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की, जिसमें खरखौदा प्लांट की प्रगति, नई उत्पादन तकनीकों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।इस अवसर पर हरियाणा में ऑटोमोबाइल उद्योग में तकनीकी नवाचार, उत्पादन गुणवत्ता एवं कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई अहम बिंदुओं पर आपसी सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
जापानी कंपनी हाकाटा फुकुओका के निवेशकों के साथ उत्पादक बैठक
इसके साथ ही जापानी कंपनी हाकाटा फुकुओका के निवेशकों के साथ उत्पादक बैठक की। जापानी संस्थाओं की ओर से हरियाणा में व्यवसाय स्थापित करने से प्रदेश के विनिर्माण परिस्थितिकी तंत्र को ओर मजबूती मिलने और युवाओं के लिए रोजगार के प्रयाप्त अवसर पैदा होंगे।
यह पहल हमारे युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा करेगी
वहीं हरियाणा सरकार और ओसाका स्थित डाइकिन के बीच हरियाणा में ₹1,000 करोड़ के निवेश से एक नया अनुसंधान एवं विकास (R&D) केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह पहल हमारे युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा करेगी और तकनीकी प्रगति को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगी।
औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों को और मज़बूत करेगा
हरियाणा में कृषि उपकरण निर्माण क्षेत्र में संभावित निवेश और तकनीकी सहयोग के अवसरों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ ओसाका स्थित कुबोटा कॉर्पोरेशन के ट्रैक्टर प्लांट में उनके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। कुबोटा कॉर्पोरेशन ने एस्कॉर्ट्स के साथ साझेदारी में ₹2,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है। यह महत्वपूर्ण निवेश हरियाणा के औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों को और मज़बूत करेगा, राज्य में अत्याधुनिक कृषि तकनीकें लाएगा और हमारे युवाओं के लिए रोज़गार के पर्याप्त अवसर पैदा करेगा।
रोज़गार के पर्याप्त अवसर पैदा होने की उम्मीद
माइनबीया मित्सुमी, मित्सुई किंज़ोकू कंपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और निट्टो सेको सहित प्रमुख जापानी निवेशकों के साथ कई उत्पादक बैठकों में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ शामिल हुआ। चर्चा हरियाणा में नई निवेश परियोजनाओं, विशेष रूप से सटीक विनिर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में, को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रही। इन आगामी उपक्रमों से राज्य के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को और मज़बूती मिलने और रोज़गार के पर्याप्त अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने जापान के प्रमुख निवेशकों माइनेबिया मित्सुमी, मित्सुई किन्जोकु और निट्टो सिको के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों में प्रिसीजन मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्रों में संभावित नए निवेश व उद्यमों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश