जिला सचिवालय पानीपत में भारतीय समाज के महान समाज सुधारक और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का पुनर्निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा। इसको लेकर प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को इसके दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इसके बारे में जानकारी देते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि जिला सचिवालय में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी और वर्तमान में जो मूर्ति वहां स्थापित है उसको कवर करवाया गया है इसके स्थान पर दूसरी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
यह प्रतिमा भारतीय समाज के संघर्ष और समता के प्रतीक के रूप में स्थापित की जाएगी
उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा भारतीय समाज के संघर्ष और समता के प्रतीक के रूप में स्थापित की जाएगी और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से पुनर्निर्मित की जाएगी। पुनर्निर्माण की योजना का यह कार्य भारतीय संस्कृति, इतिहास और उनकी उपस्थिति का सम्मान करते हुए पूरी संवेदनशीलता और परिश्रम से किया जाएगा। इस नए डिजाइन में मूर्ति की आकार, स्थान, और आसपास की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक अद्भुत और सशक्त रूप दिया जाएगा, ताकि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।मूर्ति के पुनर्निर्माण के साथ-साथ उस स्थान को कवर भी करवाया जाएगा।
समरसता और समानता की दिशा में भी एक कदम आगे बढ़ाएगी प्रतिमा
कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि जिला सचिवालय में स्थापित प्रतिमा से नागरिकों को डॉ. अंबेडकर के विचारों और योगदान से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त होगी।इसका उद्देश्य उनकी शिक्षा और समाज सुधार के प्रयासों को आगे बढ़ाना और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना है। यह प्रतिमा न केवल अंबेडकरवादी विचारधारा को बढ़ावा देगी, बल्कि सामाजिक समरसता और समानता की दिशा में भी एक कदम आगे बढ़ाएगी।
पंवार ने कहा कि यह पुनर्निर्माण न केवल एक मूर्ति का निर्माण है, बल्कि यह एक समाज के जागरूकता और एकता की मिसाल है। हम सबकी गर्व है कि हम सब मिलकर डॉ. अंबेडकर के विचारों और कार्यों को इस नए रूप में संरक्षित कर पा रहे हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं और इस पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश