loader
The Haryana Story | रविवार को रोहतक में होगा जीएसटी बचत महोत्सव और आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन

रविवार को रोहतक में होगा जीएसटी बचत महोत्सव और आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह होंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

भाजपा जीएसटी सुधारों को जीएसटी बचत महोत्सव के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में रविवार को रोहतक में जीएसटी बचत महोत्सव और आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय "मंगल कमल" में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह तीन बजे प्रेसवार्ता को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित व्यापारी, गणमान्य लोगों के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

जीएसटी सुधारों और आत्मनिर्भर भारत को लेकर सम्मेलन में व्यापारियों और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे

भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि महामंत्री अरुण सिंह आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। वो जीएसटी बचत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन 26 अक्टूबर को सायं 4 बजे श्री लालनाथ हिंदू कालेज के सभागार,भिवानी चुंगी रोहतक में पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह जीएसटी सुधारों और आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर सम्मेलन में व्यापारियों और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे।

एसटी की दरें कम होने से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा

शमशेर सिंह खरक ने बताया कि जीएसटी की दरें कम होने से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को सरल बनाने की दिशा में मोदी सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम हैं। ये सुधार हर क्षेत्र में लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं। खरक ने कहा कि जीएसटी अब ’बचत उत्सव’ से ’रोजगार उत्सव’ में बदल रहा है। व्यापार आसान हो गया है। जीएसटी को सरलीकरण और पारदर्शिता का प्रतीक बताते हुए खरक ने कहा कि जीएसटी ’आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद कर रहा है।

भारत की ‘आत्मनिर्भरता’ के लिए स्वदेशी का मंत्र जरूरी

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी खरक ने बताया कि भारत की ‘आत्मनिर्भरता’ के लिए स्वदेशी का मंत्र जरूरी है। आज समय की मांग है कि हम स्वदेशी अपनाएं। वही खरीदें जो देश में बना हो। वही बेचें, जो देश में बना हो। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना अपने देश के कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों, और उद्यमियों का सम्मान करना है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो हम अपने देश की मिट्टी से जुड़ते हैं, अपने लोगों की मेहनत को सम्मान देते हैं और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं।

ये रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में अशोक चौधरी, सुरेश मदान, गुलशन निझावन, सुशील बंसल, सुबेर सैनी, जितेश लोहचब, राजेन्द्र मदान, विनोद आहुजा, अनिल अरोड़ा, राजकुमार साहनी, राजकुमार चावला, अनिल मित्तल, अंगद कोचर भी मौजूद रहेंंगें। इसके अलावा अमित मग्गू रॉकी सहगल मनीष शर्मा (अध्यक्ष, श्री मंगलसेन मंडल) (अध्यक्ष, महाराजा शूरसेन मंडल) (अध्यक्ष, महाराजा अग्रसेन मंडल) द्वारा अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।

Join The Conversation Opens in a new tab
×