मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निरंकारी संत समागम में रविवार को उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंकारी मिशन ने जाति,धर्म,भाषा और क्षेत्र के भेद से ऊपर उठकर मानव को एकता का मार्ग दिखाया है। इस मिशन ने वर्षों से समाज में प्रेम एकता मानवता और ईश्वर ज्ञान का संदेश फैला है। जब भी इस तरह के कार्यक्रमों में श्रद्धालु एक छत के नीचे एक नाम और एक भावना के साथ एकत्रित होते हैं तब यह धरती शांति और करुणा की जीवंत मिसाल बन जाती है।
उन्होंने समालखा में आयोजित 78 वें निरंकारी संत समागम में उपस्थित श्रद्धालुओं को हृदय की गहराइयों से अपनी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि संत निरंकारी मिशन वर्षों से सेवा भाव का संवाहक रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज के समय में अक्सर भारी जगत को सुधारने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने भीतर ही झांकना भूल जाते हैं। यहां आयोजित इस संत समागम में आत्म मंथन करने का जो अवसर मिला है उससे यह हम सबको निरंकार के और निकट लाता है। आत्म मंथन का अर्थ है कि अपने अंतर्मन में उतरकर यह देखना कि मैं वही कर रहा हूं जो एक अच्छे इंसान को करना चाहिए और हम सबके भीतर करुणा,दया और प्रेम जीवित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंकारी मिशन हमें सिखाता है कि ईश्वर कोई दूर की सत्ता नहीं बल्कि हमारे भीतर ही निवास करता है। जब हम अपने भीतर के उसे परमात्मा को पहचान लेते हैं तो हमें हर इंसान में उसे प्रभु का अंश दिखाई देने लगता है, तब ना कोई भेद रहता है ना कोई दीवार। तभी सच्चे अर्थों में हम कहते हैं कि मनुष्य को मनुष्य से जोड़ो और यही निरंकारी मिशन की आत्मा है।
निरंकारी मिशन समाज सेवा में भी अग्रणी मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंकारी मिशन केवल आध्यात्मिक तक ही सीमित नहीं है बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी है मिशन के द्वारा रक्तदान, वृक्षारोपण अभियान,शिक्षा में सहायता और आपदा प्रबंधन के कार्यों में अभूतपूर्व कार्य किया है और यह सिद्ध किया है कि सच्चा सेवक वही है जो दूसरों के लिए जीता है। मिशन ने इस बार आत्म मंथन के साथ पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और जन कल्याण से जुड़ी कई गतिविधियां भी आरंभ की है जो की आत्म मंथन का ही विस्तार है क्योंकि जब मानव स्वयं में सुधार लाता है तभी समाज और राष्ट्र का सुधार संभव हो पाता है। अपने आचरण, अपनी दृष्टि और अपने कर्म को ही शुद्ध बनाकर ही हम राष्ट्र निर्माण में सार्थक भूमिका निभा सकते हैं।
बाबा हरदेव सिंह जी, माता सविंदर हरदेव जी,सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में इस मिशन ने विश्व भर में यह संदेश फैलाया है कि पहले मनुष्य बनो यानी प्रेम, सहयोग और समर्पण को अपने जीवन की मूल भावना बनाएं। यह शिक्षा आज की विभाजित दुनिया के लिए अमृत समान है। यही संदेश निरंकारी राज पिता रमित जी महाराज जगह-जगह विश्व भर में फैला रहे हैं। इस समागम के माध्यम से समाज में सेवा,सहिष्णुता और सद्भाव की भावना का संचार होता है और यहां का अनुशासन, विनम्रता और परोपकार की मिसाल समाज के हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर निरंकारी संत समागम के प्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह इत्यादि भी उपस्थित रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश