जिला समन्यवयक एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को स्थानीय डीआरडीए के सभागार में हुई जिसकी अध्यक्षता सिरसा की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने की जबकि हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश और सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी इस बैठक में मौजूद रहे। सांसद ने एजेंडानुसार सभी बिंदुओं पर चर्चा की इससे पूर्व की बैठक में अधिकारियों को जो निर्देश जारी किए गए थे उन कामों की समीक्षा की गई। सांसदों ने कहा कि किसी भी काम में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी, अगर किसी योजना के लिए बजट रूका हुआ है तो उसकी उन्हें जानकारी दी जाए ताकि वे सरकार के समक्ष यह बात रख सके।
कौन-कौन से स्कीम बंद की गई है, क्यों की गई ?
इस बैठक के बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि अनेक स्कीमें बंद होने की जानकारी इस बैठक में मिली है यह तो एक प्रकार से जनता से विश्वासघात है। कुमारी सैलजा ने कहा कि इस बारे में उनकी ओर से उपायुक्त को निर्देश दिया गया है कि अगली बैठक में पूरे ब्यौरे के साथ बताए कि कौन-कौन से स्कीम बंद की गई है, क्यों की गई है और किन किन स्कीम का बजट केंद्र सरकार की ओर बंद कर दिया गया है या नहीं आया है ताकि लोग गुमराह न हों।
नागरिक अस्पताल में 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाने को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि जो जनता का पैसा है वो जनता पर ही खर्च होना चाहिए ताकि आम नागरिक को सुविधाएं मिल सके। रास्ते में देखा कि अस्पताल की बाउंड्री वाल बन रही है। सरकार की पूरी उदासीनता है कि जनता व बिल्डिंग के प्रति। नरवाना में यही समझ नही आ रहा कि वो बिल्डिंग कंडम हो गई है, रिपेयर होगी। हर जगह यही हालत है। जहां आम लोगों को जरूरत है, वहां पर पूरी उदासीनता सरकार की नजर आ रही है।
सरकार केवल खोखले वादों के नाम की सरकार
बीपीएल कार्ड पर सरसों तेल एक लीटर 30 रुपये में और दो लीटर 100 रुपये में दिए जाने के सवाल पर सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि यह उनकी भी समझ नहीं आया कि एक लीटर वो 30 रुपये का है जब दो लीटर सौ रुपये हो गया। इसका लोजिक समझ नहीं आया है। यह गरीबों के साथ मजाक है। पूरी दुनिया में क्लेम किया जाता है कि हम 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहे हैं। इस सरकार में यह मजाक है कि जिन लाभार्थियों को लाभ मिलना चाहिए, उनको वो मिलता नही है। फंडिंग नही है। सरकार केवल खोखले वादों के नाम की सरकार है।
सांसद ने कहा कि सरकार किसी भी काम के प्रति गंभीर नहीं है, योजना का लाभ जनता तक पहुंच रहा है या नहीं जानने का प्रयास तक नहीं करती, सरकार की उदासीनता का खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार का लोकतंत्र में विश्वास रहा ही नहीं है। विपक्षी दलों के नेताओं को सदन में बोलने का मौका तक नहीं दिया ज रहा है। वोट चोरी हुए और सरकारी भी चोरी हुई। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुई और सबसे ज्यादा वोटों की चोरी सोनीपत में हुई।
भाजपा सरकार शहीदों के सम्मान पर भी कर रही है राजनीति: कुमारी सैलजा
सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा ने नरवाना के हरियल टूरिस्ट कॉंप्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नरवाना पहुंचकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं जानीं ताकि जनता की आवाज सीधे उनके तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि आम जन की जो भी समस्याएं हैं, चाहे वह शहरों की हों या गांवों की, उन्हें प्राथमिकता से हल कराया जाए। भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से भाग रही है और चुनाव आते ही केवल झूठे वादे और लुभावनी बातें करने लगती है। बिहार चुनावों में भाजपा नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि सत्ता पक्ष के नेता एक-दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं, जबकि उन्हें जनता के बीच जाकर अपने कार्य बताने चाहिए।
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी
भाजपा को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनका अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन वे केवल राजनीतिक नाटक करने में व्यस्त हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। धान घोटाले पर सैलजा कहा कि चाहे धान घोटाला हो, कानून व्यवस्था की स्थिति हो या जनता से जुड़े अन्य मुद्दे कांग्रेस हर स्तर पर इन्हें मजबूती से उठाएगी। गांव जाजनवाला के शहीद जवानों की शहादत पर पूछे गए सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि शहीद होने के बाद भाजपा के नेता केवल दिखावटी बातें करते हैं, लेकिन शहीदों के परिवारों को उनका हक और सम्मान नहीं मिल पाता। सैलजा कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी। कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है। जनता की हर समस्या को उठाना और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक