सिखों के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में भव्य राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया जाएगा। हरियाणा सरकार की ओर से होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। देशभर से लाखों श्रद्धालु कुरुक्षेत्र पहुंचकर हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन करेंगे। करनाल से भी बड़ी संख्या में संगत इस आयोजन में भाग लेने की तैयारी कर रही है। शनिवार को डेरा कार सेवा में भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें करनाल विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेणु बाला गुप्ता और हरियाणा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन त्रिलोचन सिंह ने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी साझा की।
25 नवंबर का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि 25 नवंबर का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। गुरु तेग बहादुर जी की शहादत मानवता की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान है, जिसका इतिहास में कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में 200 एकड़ क्षेत्र में विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है, जहां देशभर से सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विचार सुनने के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता को नई मजबूती मिलेगी
मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत सनातन संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए थी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय समागम के आयोजन से धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। पूर्व चेयरमैन त्रिलोचन सिंह ने कहा कि गुरु जी की शहादत हमेशा देश को धार्मिक सहिष्णुता और साहस का संदेश देती रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के चार अलग-अलग क्षेत्रों से श्री गुरु तेग बहादुर समर्पण यात्राएं निकाली गई हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा रवाना किया गया था।
डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
ये यात्राएं कुरुक्षेत्र पहुंचकर समागम में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान पार्षद हरजीत सिंह लाडी, मनिंद्र सिंह शंटी, जितेंद्र सिंह सरपंच, मेवा सिंह सरपंच, सूरत सिंह, कर्मपाल सिंह, तेजपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, होशियार सिंह, परमजीत सिंह बेदी, जज सिंह जलमाना, जुझार सिंह, सुखविंद्र सिंह, गगन मेहता, राजिंद्र पप्पी, गगन जुनेजा, सतनाम सिंह जोशी और हरपाल सिंह जलमाना सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक