loader
The Haryana Story | विधायक ने मंत्री को बताया "जीरो परफॉरमेंस" वाला, मंत्री बोले- विधायक के "लक्षण ठीक नहीं हैं", सदन में हंगामा

विधायक ने मंत्री को बताया "जीरो परफॉरमेंस" वाला, मंत्री बोले- विधायक के "लक्षण ठीक नहीं हैं", सदन में हंगामा

मंत्री रणबीर गंगवा और कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के बीच तीखी बहस

हरियाणा विधानसभा के 2025 शीतकालीन सत्र के दौरान 18 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के बीच तीखी बहस हुई। इस बहस का कारण बताया जा रहा है कि गोकुल सेतिया ने सिरसा के जिला परिषद सीईओ (CEO) पर अधिकारियों को 'शह' देने और जनता के काम न करने का आरोप मंत्री पर लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री गंगवा इन अधिकारियों का पक्ष ले रहे हैं, जिससे सिरसा के गांवों की हालत खराब हो रही है। इतना ही नहीं इस बहस के दौरान सेतिया ने मंत्री को "जीरो परफॉरमेंस" वाला बताया और कथित तौर पर "बेशर्म" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। जवाब में रणबीर गंगवा ने कहा कि विधायक के "लक्षण ठीक नहीं हैं" और वे मर्यादा के खिलाफ बोल रहे हैं।

स्थिति को बिगड़ता देख पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीच-बचाव किया

सदन में हंगामे को देखते हुए उपाध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया और दोनों नेताओं को अमर्यादित भाषा का उपयोग न करने की हिदायत दी। स्थिति को बिगड़ता देख पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले को सुलझाने का प्रयास किया। बता दें कि यह बहस सिरसा में सीवरेज, सड़कों की खराब हालत और माइनर (नहर) की मांगों को लेकर शुरू हुई थी।

22 दिसंबर को लंबी बैठक होगी

इस बीच, पांच कांग्रेस विधायक हरी जैकेट पहनकर आए और हरे रंग को किसानों का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे सदन में किसानों के मुद्दे उठाएंगे। स्पीकर ने विधानसभा सत्र को एक बैठक और बढ़ाने का प्रस्ताव दिया, और मुख्यमंत्री ने सुझाव मान लिया। यह तय किया गया कि 19 दिसंबर को सत्र की पहली बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी, और दूसरी बैठक लंच के बाद होगी। स्पीकर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो 22 दिसंबर को लंबी बैठक होगी। इसके अलावा, स्पीकर ने सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जिसे 19 दिसंबर को विधानसभा की दूसरी बैठक में पेश किया जाएगा।

ड्रेस कोड में दिखे कांग्रेसी विधायक

कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में ऑडिट की मांग की और यह भी कहा कि इस संबंध में एक रिपोर्ट आने वाले बजट सत्र से पहले पेश की जानी चाहिए। इस मामले पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि वह एक पहले से तैयार राजनीतिक सवाल पूछ रही हैं, जिस पर हुड्डा ने जवाब दिया, ‘यह किस तरह की बदतमीजी है?’ हरियाणा विधानसभा में झज्जर के नेहरू पीजी कॉलेज में सुविधाओं की कमी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गीता भुक्कल को भरोसा दिलाया कि मौजूदा सेशन खत्म होने के बाद वह उनके साथ कॉलेज जाकर हालात का जायजा लेंगे। कई कांग्रेस विधायक हरी जैकेट पहनकर आए विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन, कई कांग्रेस विधायक एक ही ड्रेस कोड में दिखे।

हरी जैकेट पहने हुए दिखे, लगातार चर्चा का विषय रहा

कई विधायक जैसे महम के विधायक बलराम डांगी और विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के गुट के विधायक कलायत से सहारण, बरोदा से इंदु राज भल्लू, नारनौंद से जस्सी पेटवाड और पेहोवा से मनदीप चट्ठा, सभी हरी जैकेट पहने हुए दिखे, जो लगातार चर्चा का विषय रहा, जब मुख्यमंत्री ने विधानसभा में जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अनिल विज की उम्र बारे जिक्र किया, तो अनिल विज ने कहा कि राजनीतिक रूप से वह हुड्डा से सीनियर हैं, क्योंकि वह उनसे पहले विधानसभा के सदस्य बने थे। जवाब में, भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बाद में कहा कि जब विज कोई नहीं थे, तब वह पहले ही पंचायत के सदस्य और चेयरमैन बन चुके थे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×