loader
The Haryana Story | 2.5 करोड़ की रंगदारी मांगने के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक को लगी गोली

2.5 करोड़ की रंगदारी मांगने के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक को लगी गोली

एसटीएफ सोनीपत व सीआईए वन पानीपत की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, इसराना कारद रोड पर रविवार देर रात मुठभेड़ में काबू, 2 देसी पिस्तौल, 1 देसी कट्टा, 7 खाली खोल व 4 मोबाइल बरामद

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने सेक्टर 12 निवासी एक दुकानदार से वॉटसअप कॉल पर 2.5करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने के मामले में चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। यह सफलता पानीपत की सीआईए वन टीम ने एसटीएफ सोनीपत के साथ मिलकर रविवार देर रात इसराना से कारद रोड पर हासिल की है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपी का सिविल अस्पताल पानीपत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली

एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्त के दौरान प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए वन पानीपत के इंचार्ज इंस्पेक्टर फूल कुमार और एसटीएफ सोनीपत के इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात इसराना कारद रोड पर चारों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। एएसपी हर्षित गोयल ने बताया कि सोनीपत एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ रविवार देर रात अति वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान पानीपत टोल प्लाजा के पास थे। तभी टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली शहरमालपुर गांव निवासी प्रमीत व देवेंद्र अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों से लैस होकर इसराना कारद रोड पर खड़े है। चारों आरोपी किसी वाहन को छीनकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। 

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चारों बदमाशों को काबू किया

एसटीएफ इंचार्ज ने सीआईए वन इंचार्ज से सूचना सांझा की। सीआईए वन से तुरंत दो टीम तैयार की और संयुक्त टीम इसराना कारद रोड पर पुलिया के पास पहुंची। सामने पुलिया पर खड़े चार युवक पुलिस टीम को देखकर खेतों की तरफ भाग लिए। पुलिस टीम पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। आरोपियों ने इसके बाद भी पुलिस टीम पर फायर किए। पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा व बचान में आरोपियों के पैर की तरफ फायर किया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चारों बदमाशों को काबू किया। आरोपियों की पहचान शहरमालपुर गांव निवासी प्रमीत पुत्र जोगिंद्र, देवेंद्र उर्फ बिंद्रा पुत्र रामेहर, सालि पुत्र मुकेश व अमन पुत्र जोगिंद्र के रूप में हुई। आरोपी प्रमीत को पैर के टखने में गोली लगी जिसको सरकारी अस्पताल पानीपत में इलाज के लिए भर्ती कराया। आरोपियों से 2 देसी पिस्तौल, 1 देसी कट्टा, 4 मोबाइल फोन व मौके से 7 खाली खोल बरामद हुए है। 

रंगदारी की वारदात को स्वीकारा

एएसपी हर्षित गोयल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने सेक्टर 12 निवासी दुकानदार से 2.5करोड़ रूपए रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। रंगदारी मांगने की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज है। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया सेक्टर 12 में दुकानदार के घर के बाहर फॉयरिंग करने के लिए उन्हे एक वाहन की चाहिए था। रविवार देर रात को चारों आरोपी इसराना कारद रोड पर वाहन लूटने की फिराक में थे। पुलिस ने भनक लगते ही वारदात से पहले उन्हें काबू कर लिया। 

तीन का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड

पूछताछ में तीन आरोपियों प्रमीत, देवेंद्र व साहिल का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी प्रमीत पर मारपीट, आर्म्स एक्ट का एक मामला झज्जर के दुजाना थाना में दर्ज है। आरोपी देंवेंद्र के खिलाफ मारपीट का एक मामला बापौली थाना में व चोरी का एक मामला जीन्द के थाना शहर में दर्ज है। और आरोपी साहिल के खिलाफ हुड़दंग बाजी का एक मामला थाना बापौली में दर्ज है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर फायर कर सरकारी कार्य में बाधा डालने व अवैध हथियार रखने के अपराध में थाना इसराना में बीएनएस की धारा 132, 121(1), 221, 109(1) तथा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज सोमवार को आरोपी देवेंद्र, साहिल व अमन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों गहनता से पूछताछ करने के साथ पता लगाने का प्रयास करेगी रंगदारी की वारदात में और कोन शामिल है। 

रंगदारी मांगने की वारदात

थाना चांदनी बाग में सेक्टर 12 निवासी एक दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे उसके पास एक अज्ञात नंबर से वॉटसअप कॉल आई। कॉल पर करने वाले ने अपने आप को एक गैग का सदस्य बताया और उससे 25करोड़ की फिरोती मांगी। उसने डर के मारे फोन काट दिया। इसके बाद उक्त नंबर से 5-6 काल आई। उसने नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। इसके बाद एक अन्य नंबर से वॉटसअप पर ऑडियो मैसेज आया। जब तक वह उस मैसेज को सुनता, तब तक वह डिलीट कर दिया गया। थाना चांदनी बाग में दुकानदार की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आरोपी का पता लगाने में जुट गई थी।

Join The Conversation Opens in a new tab
×