हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के एल्डिको स्थित आवास पर नववर्ष 2026 के शुभ आगमन और उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर एक भव्य, गरिमामय एवं जन समर्पित समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा, संस्कृति और जनविश्वास का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें शिक्षा मंत्री ने अपने परिवार सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शिक्षा के उन्नयन और जनकल्याण की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। इसके उपरांत मंत्री ढांडा ने गौशाला पहुंचकर गौसेवा की और गायों को चारा खिलाया।
सभी नेताओं ने शिक्षा मंत्री को जन्मदिन और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं
उन्होंने कहा गौसेवा हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा है, जो समाज में करुणा, सेवा और संवेदनशीलता का भाव जागृत करती है। मुख्य कार्यक्रम में एल्डिको आवास परिसर जनसैलाब में तब्दील हो गया। प्रदेश भर से आए हजारों कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक ने नारों के साथ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। लोकनायकों की वीर गाथाओं पर आधारित प्रस्तुतियां, हरियाणवी लोकनृत्य, रागनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने हरियाणा की शौर्यगाथा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, असंध विधायक योगेंद्र राणा तथा नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने शिक्षा मंत्री को जन्मदिन और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
ढांडा ने शिक्षा को राजनीतिक एजेंडा नहीं, बल्कि सामाजिक मिशन बनाया
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि महीपाल ढांडा न केवल एक कुशल जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर नवाचार कर रहे हैं। उनका जीवन सादगी, सेवा और संकल्प का प्रतीक है।” शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि महीपाल ढांडा ने शिक्षा को राजनीतिक एजेंडा नहीं, बल्कि सामाजिक मिशन बनाया है। उनका नेतृत्व प्रदेश के भविष्य को मजबूत कर रहा है। कार्यक्रम में आगंतुकों का स्वागत हरपाल ढांडा एवं रणपाल ढांडा ने किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सभी कार्यकर्ताओं, कलाकारों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। नववर्ष 2026 में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।”कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोगों ने शिक्षा मंत्री को जन्मदिन और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश