अपहृत जयदीप राठी की हत्या के और एक आरोपी को सीआईए वन व सीआईए टू की संयुक्त टीम ने बीती रात रिफाइनरी रोड नहर पटड़ी पर मुठभेड़ के बाद काबू किया। अंबाला के धनौडा गांव निवासी आरोपी गुरूदर्शन उर्फ दर्शन के पैर में गोली लगी पुलिस ने जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने रविवार देर शाम यमुनानगर के चाहरवाला गांव निवासी आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी को गांव के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने दोस्त अंबाला के धनौडा गांव निवासी गुरु दर्शन उर्फ दर्शन के साथ मिलकर जयदीप राठी की हत्या करना स्वीकारा था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को उन्होंने 27 दिसंबर को ही जयदीप की हत्या कर शव डिस्पोज ऑफ कर दिया था।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी गुरूदर्शन को मौके पर ही काबू कर लिया
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया गुरूदर्शन पानीपत की मुखीजा कॉलोनी निवासी जलजीत से रिफाइनरी रोड पर मिलने आया है। दोनों का देर रात रिफाइनरी रोड पर मिलना तय हुआ था। पुलिस टीम धरपकड़ के लिए रिफाइनरी रोड स्थित नहर पटड़ी पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी। पुलिस के वार्निंग देने के बाद भी आरोपियों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने बचाव में कार्रवाई की जिसमें से एक गोली आरोपी गुरूदर्शन के पैर में लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी गुरूदर्शन को मौके पर ही काबू कर लिया और इसका साथी जलजीत अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गया। आरोपी गुरूदर्शन के पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई है। घायल आरोपी गुरूदर्शन को रात को ही इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घर से गाड़ी लेकर ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि जयदीप राठी के बेटे प्रतीक ने 28 दिसंबर को थाना सेक्टर 13/17 में पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पिता जयदीप राठी 27 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे घर से गाड़ी लेकर ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे। वह सरकारी अस्पताल में ऑप्थेल्मिक ऑफिसर के पर तैनात है। जो अस्पताल नहीं पहुंचे और 27 दिसंबर शाम से उनका फोन भी बंद हा रहा है। थाना सेक्टर 13/17 में प्रतीक की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जयदीप राठी की तलाश शुरू कर दी थी।
कुछ फुटेज व वीडियो क्लिप मिली
पुलिस व घर वालों ने उसी दिन छानबीन शुरू कर दी थी इसमे कुछ फुटेज व वीडियो क्लिप मिली थी। फुटेज व वीडियो क्लिप को देखते हुए पुलिस टीम ने जीटी रोड पर पता किया वह 27 तारीख को अपने फार्म हाउस पर गए थे। वहा से अपनी गाड़ी में बैठकर चंडीगढ की और जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उक्त मार्ग पर मिली फुटेज का अध्ययन किया जीरकपुर में एक गाड़ी में बैठते हुए दिखाई दिए। गाड़ी में और दो अन्य व्यक्ति भी साथ थे। फिर एक अन्य फुटेज में जयदीप राठी गाड़ी में नहीं दिखे दोनों युवक गाड़ी को ले जाते हुए दिखाई दिए। दोनों व्यक्ति वही थे जो जयदीप राठी के साथ पहले कार में दिखाई दिए थे।
एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी बनाई
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि इसके बाद उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें एसआईटी का गठन किया,जिसमें डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह, डीएसपी सीटी राजबीर सिंह व सीआईए की दोनों टीमों को शामिल किया। और साथ ही एसटीएफ की टीम का सहयोग लिया गया।
तलाश के दौरान परिजनों ने चार लोगों पर शक जताया था
परिजनों ने दोबारा से शिकायत देकर बाल जाट्टान निवासी हरेंद्र राठी, रविंद्र राठी, बाबरपुर मंडी निवासी सुनील शर्मा व एल्डिको सेक्टर 5 निवासी प्रीतम पर शक जताया था। पुलिस ने चारों युवकों को पूछताछ के बाद 1 जनवरी को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की जिसमें इनका जमीनी विवाद सामने आया। एक दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर वहां से उन्हें जेल भेजने के बाद पुलिस आगे की जांच पड़ताल जुट गई थी।
सीन ऑफ क्राइम रिक्रिएट किया जाएगा
एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ ही क्राइम के रूट को देखेगी। एफएसएल की टीम को साथ लेकर सीन ऑफ क्राइम रिक्रिएट किया जाएगा। पता लगाया जाएगा वारदात में इनका और कोई साथी शामिल था क्या। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में जयदीप के बारे में बताया है उन्होंने उसकी हत्या के बाद शव को डिस्पोज ऑफ कर दिया है। इसकी गहनता से पूछताछ करने के साथ ही इसमें आगे क्या क्या निकलता है इन सब बातों का पता लगाने के साथ ही साक्ष्य एकत्रित किए जाएगे। वारदात में कौन सी गाड़ी का प्रयोग किया इसका पता लगा बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश