loader
The Haryana Story | जींद के ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर में हुआ 11 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन

जींद के ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर में हुआ 11 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी कन्याओं को करवाया भोजन, संतों का मिला आशीर्वाद, बोले - कन्या पूजन से पूरे हरियाणा को मिलेगा मां जयंती का आशीर्वाद

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म और संस्कृति में कन्या (बेटी) को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। उसे देवी दुर्गा का साक्षात रूप माना जाता है, जो घर में सुख, समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाती है। कन्या पूजन से जहां कुल दोष दूर होते हैं वहीं सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और यह समर्पण, विनम्रता व नारी के प्रति सम्मान का प्रतीक है। कन्या का जीवन में होना, घर की उन्नति का कारक माना जाता है। सांसद शर्मा शनिवार  जींद के ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। बता दें कि ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर में शनिवार को करीब 12 हजार कन्याओं का कन्या पूजन किया गया। हालांकि लक्ष्य 11 हजार कन्या पूजन का था लेकिन उम्मीद से अधिक कन्याओं को जयंती देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजने का काम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा पहुंंचे और यज्ञ में पूर्णाहुति डाली।

12 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन करना अपने आप में एक मिसाल

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मां जयंती देवी मंदिर के दरबार में आयोजित यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नीति को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कन्या पूजन को सबसे ऊपर माना गया है और 12 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन करना अपने आप में एक मिसाल है। उनके पास जब इस कार्यक्रम की जानकारी आई तो उन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत करने का तुरंत फैसला किया। इस कार्यक्रम में उन्हें मां जयंती का आशीर्वाद तो मिला ही साथ ही कन्या पूजन का अवसर भी मिला।

कन्या पूजन करना देवी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका

वहीं कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि नवरात्रि में देवी दुर्गा की नौ शक्तियों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि कन्या में देवी दुर्गा का वास होता है, इसलिए उनका पूजन करना देवी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका होता है। कन्या पूजन से पुण्य प्राप्त होता है। कन्याओं को भोजन करा कर और उनकी सेवा करकेए भक्त अपने कर्मों के फल से मुक्ति प्राप्त करते हैं। कन्या पूजन से सुख व समृद्धि प्राप्त होती है। मान्यता है कि कन्याओं का आशीर्वाद घर में सुख, शांति और समृद्धि लाता है। कन्या पूजन से नकारात्मकता दूर होती है। कन्याओं के आशीर्वाद से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुरी शक्तियां दूर होती हैं।

सरकार लोगों के हित का बजट लेकर आएगी

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि एक फरवरी यह बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि बजट आ रहा है। संसद का सत्र चलेगा और बजट पेश होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें पुरानी मानसिकता से आजादी प्राप्त करनी है। यह बजट की प्रक्रिया ऐसी थी कि शाम को पांच बजे बजट लाया जाता था। क्योंकि इंग्लैंड में 12 बजते थे और उनकी सुविधा के लिए ऐसा होता था। हमारे यहां देश में 70 साल बाद भी यही प्रक्रिया चलती रही। इसे प्रधानमंत्री ने बदलने का काम किया। लोगों को उम्मीद है और उन्हें भी उम्मीद है कि सरकार लोगों के हित का बजट लेकर आएगी। इसका सीधे तौर पर फायदा मध्यम, कमेरे वर्ग, किसानों को फायदा होगा। 

वीबी जी रामजी का किसी को विरोध नही करना चाहिए

यूजीसी का सुप्रीम कोर्ट ने स्टे कर दिया है। इस पर टिप्पणी करना ठीक नही है। वीबी जी रामजी का किसी को विरोध नही करना चाहिए। यह पहले कार्यक्रम महात्मा गांधी के नाम था। वो भी सबसे बड़े अनुयायी भगवान श्रीराम के थे। उन्हें नही लगता कि महात्मा गांधी को भी इससे कोई आपत्ति होती। इसमें जो प्रावधान किए गए हैं, वो मजदूरों के हित में है। काम के सौ दिन से बढ़ा कर 125 दिन किए गए हैं। इसका फायदा लंबे समय तक लाभार्थी को होगा। पादर्शिता को इसमें बढावा दिया गया है। जो कमियां सिस्टम में थी, उन्हें दूर किया गया है। सीधे लाभार्थी के खाते में पैसे जाएंगे। कांग्रेस पार्टी बस कहेगी, उनका काम बस कहना है। उनका शासन व प्रशासन सब ने देखा है। जनता ने कांग्रेस को जवाब दे दिया है।  

Join The Conversation Opens in a new tab
×