हरियाणा के मुख्यमंत्री न केवल अपनी कार्यशैली, वाकपटुता और राजनीतिक परख के चलते बल्कि हर समय उनके मुस्कराने की अदा से भी न केवल प्रदेश भर में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी निरंतर चर्चा में है। उनको हरियाणा की राजनीति का नया धुरंधर कहा जा रहा है और बेहद ही कम समय में वो राष्ट्रीय राजनीति में निरंतर सुर्खियों में हैं। पार्टी हाईकमान की नजरों में उनका कद बेहद तेजी से बढ़ा है जिसकी बानगी इसी से मिलती है कि पड़ोसी राज्य पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा हाईकमान ने उनको वहां पार्टी व संगठन को मजबूत करने की एक तरह से जिम्मेदारी दे दी है और वो लगातार वहां सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं ताकि चुनाव से पहले वो लोगों की नब्ज जान सकें।
विपक्षी दलों को जवाब देना होता है तो हमलावर होने में भी पीछे नहीं रहते
अपनी भाषण शैली और हर समय मुस्कुराने की अदा के चलते लगातार लोगों का मन मोह रहे हैं। हालांकि, जब राजनीतिक रूप से विपक्षी दलों को जवाब देना होता है तो हमलावर होने में भी पीछे नहीं रहते। दूसरी तरफ उनकी कल्याणकारी नीतियों का फायदा भी निरंतर सभी दलों को मिल रहा है। चाहे बजट की बात हो या किसानों या फिर महिलाओं और युवाओं के मुद्दे, वो सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह बेहद सूझबूझ से विपक्षी दलों को बेदम करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते जिसकी बानगी पिछले विधानसभा सत्र में सबको देखने को भी मिली।
उनका नाम भी राजनीतिक दिग्गजों में शामिल
बता दें कि हरियाणा के कई पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री को उनके द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं के लिए आज भी याद किया जाता है जिनमें प्रमुख रूप से चौधरी देवीलाल और चौधरी बंसीलाल शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर जब-जब वृद्धावस्था सम्मान भत्ते की बात आती है तब तक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल का नाम लिया जाता है। इसी प्रकार प्रदेश में बुनियादी ढांचा, विकास और मूलभूत सुविधाओं का जिक्र होता है तो भूतपूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का नाम लिया जाता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है अब जिस तरह से नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के लिए लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की है उनका नाम भी प्रदेश के राजनीतिक दिग्गजों में शामिल हो गया है। वो निरंतर विपक्षी दलों को भी निशाने पर ले रहे हैं।
सरकार संकल्प पत्र के वादों को निरंतर पूरा कर रही
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना कि वर्तमान हरियाणा सरकार अपने संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र लाकर चुनावों में जनता को गुमराह करती है, लेकिन सत्ता में आते ही उसे भूल जाती है, कूड़ेदान में डाल देती है। कांग्रेस के नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। यही स्थिति पंजाब में आम आदमी पार्टी की भी है। वहां पर भी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने का वादा किया था, लेकिन आज तक उसे लागू नहीं किया गया। इसके विपरीत हरियाणा में, जहां चुनाव बहुत दूर हैं, सरकार संकल्प पत्र के वादों को निरंतर पूरा कर रही है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक