मडलौडा मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन रमेश सैनी का शपथ ग्रहण समारोह मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री पंवार ने रमेश सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत मंत्री कृष्ण लाल पंवार नवनियुक्त चेयरमैन रमेश सैनी को मार्केट कमेटी परिसर स्थित उनके कार्यालय में ले गए और उन्हें कुर्सी पर बैठाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लापरवाही, अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये से नाराज हो गए मंत्री
कार्यक्रम के दौरान एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला भी सामने आया। बताया गया कि मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुंडू कैबिनेट मंत्री के आगमन पर उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचे। जब उनसे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि यह उनका कार्य नहीं है। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि चेयरमैन के कार्यालय में रखी मेज और कुर्सियों की सफाई कार्यकर्ताओं को स्वयं करनी पड़ी।
इसी दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार का पूरा कार्यक्रम मार्केट कमेटी परिसर में चलता रहा, लेकिन सचिव कृष्ण कुंडू अपने कार्यालय में बैठे रहे और न तो कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए और न ही सहयोग करते दिखाई दिए। सचिव की इस कथित लापरवाही, अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये से मंत्री कृष्ण लाल पंवार बेहद नाराज हो गए। उन्होंने स्टेज से ही कड़ा रुख अपनाते हुए मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुंडू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। सस्पेंशन की घोषणा के बाद ही सचिव कार्यालय से बाहर आए।
लापरवाही और जिम्मेदारी से बचने वाला व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में इस प्रकार की लापरवाही और जिम्मेदारी से बचने वाला व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ निभानी होगी। मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुंडू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां उन्हीं की देखरेख में कराई गई थीं। जब मंत्री कृष्ण लाल पंवार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, उस समय अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह पीछे खड़े हो गए थे। सचिव का कहना है कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं पहले से ही करवा दी गई थीं और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी की थी।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम