हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए महिलाओं, युवाओं और किसानों को संगठित करते हुए सशक्त बनाया जाएगा और इसके लिए सहकारिता क्षेत्र में अपार संभावनाओं के द्वार खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हम ग्रामीण हरियाणा को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए पैक्सों को मजबूत करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारी क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा जींद के गांव डिडवाडा में दि डिडवाडा बहु-उद्देश्यीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड का उद्घाटन करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारी क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया है। वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना और इसकी कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपे जाने के बाद सहकारिता व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पैक्स ऋण वितरण और खाद बिक्री केंद्र के तौर पर सीमित हो गई थी। लेकिन वर्तमान सरकार में आज इन संस्थाओं को बहु-उद्देश्यीय और आत्मनिर्भर संस्थाओं के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी
उन्होंने कहा कि आज सीएम पैक्सों के माध्यम से सहकार से समृद्धि के विजन को जमीनी स्तर पर गांव, किसान, युवाओं और महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैक्सों के डिजिटलाइजेशन और कंप्यूटरीकरण के माध्यम से पारदर्शिता, भरोसा और कार्यक्षमता बढ़ रही है। आज इन केंद्रों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार का बडा माध्यम बनाया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि आज सीएम पैक्सों के माध्यम से गांवों में पेट्रोल पंप, जनऔषधि केंद्र, सीएससी सेंटर, अनाज भंडारण गोदाम, बीज-खाद उत्पादन जैसी गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश