पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे हरियाणा सरकार में समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी का विधायक प्रमोद कुमार विज ने अपने निवास स्थान पहुँचने पर सपरिवार स्वागत किया। मंत्री कृष्ण बेदी ने विधायक विज ने निवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं को जनसेवा के कार्यों में अधिक से अधिक शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
विधायक विज सदैव जनकल्याण के लिए सक्रिय
भाजपा मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों ने मंत्री बेदी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने विधायक प्रमोद कुमार विज की सौम्यता की सराहना करते हुए कहा कि विधायक विज सदैव जनकल्याण के लिए सक्रिय रहते हैं और उनसे पानीपत विधानसभा के कार्यों के बारे में चर्चा करते रहते हैं। उनके प्रयासों से पानीपत शहर का काया पलट हो रहा है और पानीपत अब विकसित हरियाणा के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
शॉल ओढ़ा कर उनका अभिनंदन किया
विधायक विज ने अपनी धर्मपत्नी नीरू विज, पुत्र राहुल विज और पुत्रवधू आशिमा विज के साथ मंत्री को शॉल ओढ़ा कर उनका अभिनंदन किया और निवास पर पधारने हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी, पूर्व मेयर अवनीत कौर, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिन सिंगला, विनय अरोड़ा, हिमांशु कटारिया, पार्षद साँची तनेजा, कमल अरोड़ा, जयदीप अरोड़ा, अनिल मदान, नवल जिंदल, सुरेन्द्र गर्ग, अजय शर्मा, रॉकी गहलोत, प्रीतम गुर्जर, भाजपा नेता सुनील सोनी, वीरेंद्र तनेजा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंडित, जिला महामंत्री सुमित जागलान, प्रमोद कुराडिया सहित सम्मानित जन मौजूद रहे।
related
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा
संवादहीनता से उपजे आंदोलन: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों बताया Gen-Z को सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी?
₹4,200 करोड़ का एक्सप्रेसवे पंखों से सुखाया गया! अखिलेश यादव बोले- 'यह भाजपाई तरक्की की नई हवा है'
Latest stories
‘चंद्रावल’ की याद से ‘फुलन’ तक...सूट की जेब पर लगा एक छोटा-सा 'ब्रोच' और उससे जुड़ी अभिनेता आकाश दहिया की एक 'बड़ी कहानी'
गुरुग्राम में अस्पताल पर सियासत, बिना नाम लिए राव नरबीर पर आरती राव का तंज, बोलीं- ‘कुछ लोगों को मेरा चाय पीना अच्छा नहीं लगता’
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा