आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता के खून-पसीने की कमाई का पैसा पंजाब में विधायक खरीदने की कोशिशों में लगाया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है और जनता के विश्वास के साथ धोखा है। अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा आज बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था, टूटी सड़कों, नशे के फैलते जाल और खिलाड़ियों की अनदेखी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। नौ महीनों से खिलाड़ियों को उनकी डाइट का पैसा नहीं मिला।
महिलाओं की योजनाओं में कटौती की जा रही
बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है। महिलाओं की योजनाओं में कटौती की जा रही है। युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह को इन समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। वे जनता की सेवा छोड़कर राजनीतिक साजिशों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा सरकार के पास इतना पैसा और ऊर्जा है, तो उसे अपने प्रदेश की व्यवस्था सुधारने में लगाना चाहिए, न कि पंजाब जाकर विधायकों को तोड़ने की कोशिश में। यह बेहद शर्मनाक है कि हरियाणा की जनता के टैक्स का पैसा लोकतंत्र को अस्थिर करने में खर्च किया जा रहा है।
आप सरकार ने बिना सिफारिश और बिना भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां दी
अनुराग ढांडा ने कहा कि दूसरी ओर पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मात्र चार वर्षों में 62,000 से अधिक युवाओं को बिना सिफारिश और बिना भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां दी हैं। पारदर्शिता और ईमानदारी के आधार पर शासन चलाया जा रहा है। यही वजह है कि भाजपा बौखला गई है और साजिशों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। वे ईमानदारी की राजनीति के प्रतीक अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से प्रेरित सच्चे कार्यकर्ता हैं। उन्हें पैसे या पद का लालच देकर तोड़ा नहीं जा सकता। भाजपा और कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी सत्ता के लिए सौदेबाजी की राजनीति नहीं करती।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम