पानीपत जिले के सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यमुना नदी से सट्टे गांव पत्थर गढ़ के खेतों में में गोवंश के कटे सिर और पैर मिले है। जिससें ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करते हुए की जांच शुरू की। जानकारी अनुसार पत्थरगढ़ गांव निवासी राजेश पुत्र पाला कश्यप की गायब हो गई थी। जिसकी तलाश में खेतों तक पहुंचे था जहां जमीन के भीतर दबे अवशेष मिले और पास ही आवारा कुत्ते मंडराते नजर आए। इसकी सूचना उसने ग्रामीणों को दी।
पांच गायों व दो गोवंशों के सिर खुदाई के दौरान पाए गए
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने मौके पर ही जमीन की खुदाई शुरू की। जैसे-जैसे खुदाई आगे बढी तो जमीन में गौवंश के कटे हुए सिर मिलने लगे। जिससे ग्रामीण हैरान रह गए। यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस व गौ भक्त भी मौके पर पहुंचें। बताया जा रहा है कि पांच गायों व दो गोवंशों के सिर खुदाई के दौरान पाए गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मिली गर्दन को जांच के लिए पानीपत पशु अस्पताल में लग गई, जबकि खाल को दबवा दिया गया।
ग्रामीणों में दहशत, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी आहत करती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।
पुलिस रात के समय गश्त बढ़ाएगी, संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी
इस विषय में डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंच गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पुलिस रात के समय गश्त बढ़ाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी और दोषियों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
इस विषय में सनौली थाना पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।