केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करनाल दौरे पर रहे। उन्होंने सर्वप्रथम प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और इसके बाद सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गुरुद्वारा मंजी साहिब, पातशाही में स्थापित सनी ओबेरॉय क्लिनिकल लैब एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित था, जिसमें बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही। उद्घाटन से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गुरुद्वारा मंजी साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सिख समाज की ओर से उन्हें तथा ट्रस्ट के प्रबंधक डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय को श्री साहिब और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सस्ती दरों पर जांच सुविधा उपलब्ध होगी
सभा को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि संतों, महापुरुषों, ऋषि-मुनियों और गुरुओं की वाणी को जीवन में आत्मसात करने से सुख-समृद्धि और समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि त्याग और समर्पण की कोई सीमा नहीं होती। देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हुए सेवा भाव से कार्य करना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. एसपी ओबेरॉय अपनी आय का बड़ा हिस्सा समाज सेवा में समर्पित कर रहे हैं और विदेशों में भी जरूरतमंद भारतीयों की सहायता करते हैं। करनाल और पानीपत में स्थापित इस लैब से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सस्ती दरों पर जांच सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की निरोगी योजना के तहत नि:शुल्क टेस्ट की सुविधा दी जा रही है और ट्रस्ट द्वारा शेष लोगों को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का दौरा किया
ट्रस्ट के प्रबंधक डॉ. एसपी ओबेरॉय ने कहा कि मनोहर लाल की प्रेरणा से करनाल और पानीपत में लैब स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट देश के 13 राज्यों में लगभग 150 लैब संचालित कर रहा है, जिनसे लाखों लोगों को सस्ती जांच सुविधा मिल रही है। उन्होंने करनाल में फिजियोथैरेपी लैब और डेंटल सेंटर स्थापित करने की भी घोषणा की। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री ने नेशनल हाईवे-44 स्थित महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का दौरा किया। कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने उनका स्वागत किया और निर्माणाधीन भवनों की प्रगति से अवगत कराया।
मनोहर लाल ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसे निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के नाम पर स्थापित यह बागवानी विश्वविद्यालय फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और उन्नत बागवानी तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सरकार फल-सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन तथा बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से किसानों को बाजार में कीमतों में गिरावट के दौरान सुरक्षा प्रदान की जा रही।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, चेयरपर्सन मेघा भंडारी, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, हरियाणा सफाई आयोग के उपाध्यक्ष आजाद सिंह, हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा, जथेदार, सरदार इकबाल सिंह पटना साहिब, बाबा जोगा सिंह, बाबा बाबू सिंह निसिंग, बाबा जोगा सिंह तरावड़ी, सरदार कर्नेल सिंह, सरदार लखविंद्र सिंह साई, सरपंच ऋषिपाल लाडी,भाजपा नेता बृज गुप्ता, सरदार त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, सरदार हरमीत सिंह हैप्पी, सरदार इंद्रपाल सिंह, किशोर नागपाल पार्षद संकल्प भंडारी, अमृत लाल जोशी, राजेश अग्गी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम