मंगलवार को पानीपत बस स्टैंड पर एक अजोबीगरीब मामला सामने आया। करीब 50 वर्षीय व्यक्ति रेवाड़ी डिपो की बस के आगे भागकर पहिए के नीचे लेट गया और आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि चालक द्वारा सही समय पर ब्रेक लगाने से बस रुक गई और व्यक्ति बाल-बाल बच गया। उसके बाद व्यक्ति को बस के पहिए के नीचे से निकाला गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची। फिलहाल व्यक्ति ने एसो क्यों किया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
यात्रियों में अफरा-तफरी
जानकारी अनुसार रेवाड़ी डिपो की एक बस पानीपत बस अड्डे से यात्रियों को बैठाकर धीरे-धीरे चली ही थी कि उसी समय बस स्टैंड परिसर में मौजूद एक व्यक्ति दौड़कर आया और बस के अगले पहिए के नीचे लेट गया। यह देखकर वहां पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह सारा मामला बस स्टैंड पर लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया है। वहीं पर यूनियन का कहना है कि सी.सी.टी.वी. कैमरे से स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है, वर्ना ड्राइवर व कंडक्टर की गलती को माना जाता।
गनीमत यह रही कि ड्राइवर ने समय रहते बस रोक ली
अक्सर ऐसी घटनाओं के पीछे मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या आर्थिक परेशानियां जैसे कारण होते हैं। गनीमत यह रही कि ड्राइवर ने समय रहते बस रोक ली या वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया, वरना यह एक बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करती है ताकि आत्महत्या के प्रयास का असली कारण पता चल सके। बता दें की ऐसे मामलों में अगर मामला मानसिक परेशानी का है, तो उसे मेडिकल सहायता या काउंसलिंग की जरूरत होती है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना