पानीपत जिला में लगातार रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला करने की वारदात बढ़ती जा रही है। गैंगस्टर हर महीने रंगदारी मांगने के धमकी भरे फोन कर रहे है। एक मामला सुलझता है तो अगली धमकी आ जाती है। अब एक भाजपा के मनोनीत पार्षद सहित कई व्यापारियों से अलग-अलग 22 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। भाजपा के मनाेनीत पार्षद व चिकित्सक गौरव श्रीवास्तव से गैंगस्टर रणदीप मलिक ने 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। वहीं भाजपा के मनोनीत पार्षद और आईबीएम (IBM) अस्पताल के संचालक डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि उनको गैंगस्टर रणदीप मलिक के नाम से ₹5 करोड़ की रंगदारी के लिए धमकी भरा फोन आया है। डॉ. गौरव श्रीवास्तव की शिकायत के आधार पर, स्थानीय पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जबरन वसूली और धमकी देने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जांच टीमों का गठन
पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। जांच टीमों का गठन किया गया है जो तकनीकी साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं। सुरक्षा उपाय: शहर के व्यापारियों और प्रभावित व्यक्तियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाई गई है और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से जनता और व्यापारियों को आश्वासन दिया गया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर रणदीप मलिक ने एक के बाद एक 3 कारोबारियों और एक नेता को धमकाया। मिठन स्वीट्स के तहसील कैंप के मालिक रजनीश व योगेश को भी व्हाट्सअप कॉल पर धमकी देकर 5 करोड़ मांगे। वॉट्सएप कॉल कर कहा- रकम नहीं दी गई तो गोलियों से भून देंगे। इसके साथ साथ रणदीप मलिक ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पानीपत के 2 और कारोबारियों से 12 करोड़ की फिरौती मांगी।
फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा रणदीप मलिक बताया
इसराना निवासी गुरूग्राम में शोरूम संचालक सुक्रमपाल का कहना है कि उन्हें वॉट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। जिसमें उसने 10 करोड़ रुपए देने के लिए कहा गया। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा रणदीप मलिक बताया। सुक्रमपाल के अनुसार, धमकी देने वाले ने कहा- अगर जल्द ही रुपए नहीं दिए गए तो बड़ी वारदात करेंगे। पुलिस ने सभी की शिकायतों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इसराना के दुकानदार से भी 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। कुल मिलाकर पानीपत जिला के चार कारोबारियों से कुल 22 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इससे पानीपत के व्यापारियों व उद्यमियों में भय का माहाैल है। इससे पहले असंध रोड पर मनी ट्रांसफर सैंटर पर भी रंगदारी के लिए 7 गाेलियां 14 मार्च को चलाकर जानलेवा हमला किया गया था। इसमें सैंटर में बैठे कर्मचारी बाल -बाल बच गए थे। इसके बाद जजपा नेता देवेंद्र कादियान को भी बाऊ गैंग के नाम से धमकी मिली थी।
related
Latest stories
संसद में गूंजी सिरसा क्षेत्र में बढ़ते कैंसर मामलों की आवाज, सिरसा में सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल खोलने की मांग
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर