पानीपत के बिहोली गांव में बीती रात को गांव बिहौली के पूर्व सरपंच के खेत में तेजधार हथियारों से करीब 35 वर्षीय एक मजदूर की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है, जिसका शव करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़ोसी किसान के खेत में पड़ा मिला। घटना स्थल पर जगह-जगह खून बिखरा हुआ था। सूचना मिलते ही डीएसपी पानीपत आत्माराम ,बापौली थाना प्रभारी व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआवना किया वही मौके पर आस-पड़ोस के किसानों व ग्रामीणों का तांता लगा रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने नमूने एकत्रित किए। पूर्व सरपंच ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। मृतक की पहचान रणजीत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पूर्णिया का निवासी था और लंबे समय से गांव के एक खेत में मजदूरी कर रहा था।
इलाके में सनसनी
सोमवार सुबह रणजीत का शव खेत में मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस की जांच एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश पर केंद्रित है, जो मृतक का ही एक रिश्तेदार बताया जा रहा है। वह रणजीत के साथ ही काम करता था और घटना के बाद से लापता है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
किसान रतन के खेत में एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया
पूर्व सरपंच ने बताया कि मेरे भतीजे अमित कुमार के खेत में काम करने के लिए नौकर की जरूरत थी जिस पर अमित कुमार ने रणजीत को नौकर रखवाने को कहा। इसके बाद 18 अप्रैल को रणजीत का जानकार विनोद अपनी पत्नी व दो बच्चों को लेकर मेरे खेत में ट्यूबवेल के कोठरे के ऊपर कमरे में परिवार सहित रहता था। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह करीब 7:30 बजे जब वह अपने खेत में ट्यूबवेल के कोठरे पर पहुंचा तो देखा कि कोठरे के बरामदे में बहुत सारा खून बिखरा हुआ था इसके बाद मैंने रणजीत व विनोद को आवाज लगाई लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद मैंने ट्यूबवेल के कोठरे से करीब 50 मीटर की दूरी पर किसान रतन के खेत में एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया।
शक : रणजीत की हत्या रात के समय विनोद व उसकी पत्नी ने मिलकर हत्या की
नजदीक आकर देखा तो रणजीत का शव पड़ा मिला जिसके मुंह, हाथ, छाती व गर्दन पर किसी धारदार हथियार से काटने के निशान मिले और पूरे शरीर से खून निकला हुआ था। इसके बाद विनोद व उसके परिवार को तलाश करने की कोशिश की लेकिन विनोद व उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। मुझे शक है कि रणजीत की हत्या रात के समय विनोद व उसकी पत्नी ने मिलकर हत्या की है। इस घटना को अंजाम देने के बाद विनोद परिवार सहित मौके से फरार हो गया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस की कार्रवाई बापौली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना